Uttarakhand

अवैध निर्माण पर MDDA का एक्शन, देहरादून-ऋषिकेश में दो व्यावसायिक बिल्डिंग सील

उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी, बिना मानचित्र स्वीकृत हो रहा था काम, लोगों से भवन निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील की

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 27 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सोमवार को देहरादून और ऋषिकेश में दो स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृत हो रहे अवैध व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले लेखक गांव-थानों मार्ग, देहरादून में नरेश शर्मा द्वारा बिना अनुमति किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त किए बिना किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने भरत विहार, ऋषिकेश में भी बिना स्वीकृति किए जा रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

ये भी पढ़ें:

एमडीडीए का कहना है कि अवैध निर्माण न केवल मास्टर प्लान और भवन निर्माण मानकों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि भविष्य में यातायात, सुरक्षा और शहरी व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसी उद्देश्य से प्राधिकरण नियमित निरीक्षण कर ऐसे मामलों की पहचान कर कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता विक्रम सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा।

Advertisement

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई व आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें  Yoga Day : सेना के जवानों से परिवारों तक, उत्तराखंड सब एरिया में योग से जुड़ा पूरा कैंप

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link