Lucknow City

लखनऊ में सनसनी… हनुमान मंदिर से पांच मुकुट, कई छत्र और CCTV-DVR चोरी

महानगर के न्यू हैदराबाद स्थित श्री संकट हरण पंचमुखी हनुमान मंदिर में देर रात वारदात, पुजारी ने 35–36 लाख रुपये के नुकसान का दावा, पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

लखनऊ, 3 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के महानगर क्षेत्र में न्यू हैदराबाद के बीरबल साहनी मार्ग पर बने श्री संकट हरण पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में बदमाश मंदिर के चैनल पर लगे ताले काटकर अंदर घुसे और पंचमुखी हनुमान समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट और छत्र चोरी कर ले गए। वारदात के बाद चोर मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए जिससे जांच को चुनौती मिल गई है।

मंदिर के पुजारी दिनेश सुबह जब कपाट खोलने पहुंचे तो बाहर के ताले टूटे मिले। अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गणेश जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट और छत्र गायब हैं। आगे राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाओं से भी चांदी के मुकुट और छत्र चोरी हो चुके थे। जब पंचमुखी हनुमान जी का पर्दा हटाया गया तो उनके पांचों चांदी के मुकुट और ऊपर लगा चांदी का छत्र भी गायब मिला।
lucknow-hanuman-temple-theft-cctv-dvr-stolen-metropolitan (2)

पुजारी के अनुसार चोरी में करीब 35 से 36 लाख रुपये कीमत के चांदी के मुकुट, छत्र और अन्य सामान ले जाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मंदिर के संस्थापक आरपी शर्मा के बेटे पवन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मंदिर से डीवीआर चोरी होने के बावजूद पुलिस को उम्मीद है कि आसपास के कैमरों से आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें  UP Roadways के आउटसोर्स कार्मिकों पर सरकार मेहरबान, 5% बढ़ गया मानदेय

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link