Lucknow City

Breaking: लखनऊ के कई इलाकों में आज 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, बारिश ने भी बढ़ाईं मुश्किलें

मरम्मत कार्य के चलते शहर के इंदिरानगर, अलीगंज और नादरगंज समेत कई क्षेत्रों में होगी बिजली की कटौती, घंटों आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट भी गहराया

लखनऊ, 5 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के हजारों उपभोक्ताओं को आज बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से विभिन्न उपकेंद्र क्षेत्रों में मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में सुबह से शाम तक चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ बाजार, कार्यालय और छोटे कारोबार भी प्रभावित होंगे।

एचएएल उपकेंद्र से जुड़े भूतनाथ मार्केट, इंदिरानगर बी-ब्लॉक और बीएसएनएल कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में सुबह से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं नादरगंज क्षेत्र के लालाखेड़ा, जेके सिटी, गोल्डन सीटीआर और पंचमखेड़ा में सुबह से शाम 5 बजे तक कटौती रहेगी।

शहर के डालीगंज, इरादत नगर पोस्ट ऑफिस के पीछे, मुन्नी देवी पार्क और सीएसआईआर कॉलोनी में दोपहर 2 से 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। अलीगंज के सेक्टर-बी, फतेहपुर, एकता पार्क और चांदगंज गार्डेन के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।

ये भी पढ़ें:

उधर, लगातार बारिश के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। मंगलवार को तेलीबाग के आंबेडकर उपकेंद्र से जुड़े हरिकंशगढ़ी, बाबूखेड़ा, बंगाली खेड़ा, कल्ली पश्चिम, रॉयल सिटी और बिरूरा गांव में करीब 11 घंटे तक बिजली गुल रही। लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट भी पैदा हो गया।

वहीं अलीगंज के राम-राम बैंक चौराहे के पास बारिश के दौरान पेड़ों की छंटाई के कारण करीब पांच घंटे तक बिजली बंद रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व सूचना नहीं मिलने से उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही कटौती और बारिश के बीच बिजली व्यवस्था अब लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ से नेपाल तक आसान होगा सफर...102 किमी लंबा फोर लेन हाईवे बनेगा, NHAI ने शुरू की प्रक्रिया

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link