Lucknow City

बारिश में उपजा बिजली संकट, फॉल्ट से 200 गांवों की सप्लाई ठप, 50 हजार से ज्यादा आबादी रही बेहाल

सुबह से कई फीडरों में फॉल्ट आने पर 9 से 13 घंटे तक बिजली गुल रही, निगोहां इलाके के भी दर्जनों गांवों में 4 से 6 घंटे आपूर्ति ठप रही, पेड़ों की डालियां गिरने, ट्रॉली खराब होने से मरम्मत में लगी देरी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 4 अगस्त 2026:

मंगलवार तड़के शुरू हुई बारिश ने राजधानी के ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी। समेसी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में 9 से 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जबकि निगोहां क्षेत्र के कई गांवों में 4 से 6 घंटे तक सप्लाई बंद रही। लंबे Power Cut की वजह से 50 हजार से ज्यादा आबादी को भीषण उमस, पेयजल संकट, बंद पड़े कूलर-पंखों और मोबाइल नेटवर्क की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

समेसी उपकेंद्र से जुड़े 200 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित

ये भी पढ़ें:

बारिश के दौरान समेसी, बहरौली, मीरखनगर और नगराम आईपीडीएस फीडरों में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। हरदोईया, भोला पुरवा, नेहरू नगर, बहरौली, मुकुंदखेड़ा, सिरौना, करोरवा, अनैया, खरगापुर समेत करीब 50 गांवों में सुबह सात बजे गई बिजली शाम करीब चार बजे लौटी। वहीं समेसी फीडर से जुड़े करोरा, भोरा कला, केवली, मितौली, अचलीखेड़ा, शंकरखेड़ा, गनेशखेड़ा समेत करीब 60 गांवों में भोर से ही सप्लाई ठप रही। शाम चार बजे बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर ब्रेकडाउन हो गया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।

निगोहां क्षेत्र में भी कई गांवों की गुल रही बिजली

निगोहां इलाके में पुराहिया, मस्तीपुर, रघुनाथखेड़ा और दयालपुर फीडरों में ब्रेकडाउन होने से कस्बे समेत भगवानपुर, मदारीखेड़ा, दयालपुर, लालपुर, गोसाईखेड़ा, उदयपुर समेत दर्जनों गांवों की बिजली 4 से 6 घंटे तक बंद रही। निगोहां कस्बे में एक ट्रांसफार्मर से धुआं उठने के बाद भी बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। मोबाइल टावर बंद होने से नेटवर्क प्रभावित रहा, जबकि इन्वर्टर जवाब देने के बाद लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

पेड़ों की डालियां गिरीं, ट्रॉली खराब होने से बढ़ी मुश्किल

अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से कई फीडरों में फॉल्ट आ गया था। करोरवा और दोरिया के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की डालियां गिरने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई। इन्हें हटाने के बाद लाइन दुरुस्त की गई। इसी दौरान समेसी फीडर की ट्रॉली भी खराब हो गई, जिसकी मरम्मत के लिए 132 केवी पावर हाउस खुजेहटा से शटडाउन लेना पड़ा। ट्रॉली ठीक होने के बाद सभी फीडरों की बिजली बहाल की गई।
lucknow-news-rain-causes-power-cut-200-villages-mohanlalganj (2)

धान की रोपाई कर रहे किसानों की बढ़ी परेशानी

बार-बार ट्रिपिंग और लंबे समय तक बिजली बंद रहने से किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धान की रोपाई के दौरान सिंचाई प्रभावित होने की शिकायत किसानों ने बिजली विभाग से की। विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान आए फॉल्ट को दूर कर सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

ये भी पढ़ें  जापानी टेक्नोलॉजी से यूपी की खेती को मिलेगा ग्लोबल बाजार, फूड प्रोसेसिंग हब बनाने की तैयारी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link