Jharkhand

“हटिया बूथ पर MS धोनी को देखने के लिए लगी भीड़, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला”

रांची,13 नवंबर 2024

रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने बुधवार को वोट डाला। वे हटिया विधानसभा के बूथ नंबर 380 पर वोट देने पहुंचे, जहां धोनी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी ने लोगों को मतदान करने का संदेश दिया और खुद भी लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। मतदान केंद्र पर सेल्फी लेने के लिए लोग उत्साहित थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया। उनके साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपनी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 68.73 लाख पुरुष, 68.36 लाख महिला और 303 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है। प्रमुख प्रत्याशियों में पूर्व सीएम चंपई सोरेन, झारखंड सरकार के छह मंत्री, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, और कई अन्य राजनीतिक नेता शामिल हैं। इस चरण में 20 सीटें अनुसूचित जनजाति और 6 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  झारखंड में ATS की बड़ी कार्यवाही, आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link