Madhya Pradesh

“भेड़िए से भिड़ने पर भुजलो बाई की जान गई, सीएम ने दी बहादुरी का इनाम”

छिंदवाड़ा,13 नवंबर 2024

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के खकरा चौरई इलाके में दो बुजुर्ग महिलाएं 65 वर्षीय भुजलो बाई और 55 वर्षीय दुर्गाबाई ने बहादुरी से एक खूंखार भेड़िए का सामना किया। दोनों महिलाएं खेत में फसल की रखवाली कर रही थीं, तभी भेड़िया अचानक वहां पहुंचा। महिलाओं ने घबराए बिना भेड़िए से मुकाबला किया और करीब आधे घंटे के संघर्ष के बाद फसल काटने के औजार से भेड़िए को मार गिराया। इस बहादुरी के लिए सीएम मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

भेड़िए के हमले में भुजलो बाई को गंभीर चोटें आई हैं, उनके पैर, हाथ और सिर पर गहरे काटने के निशान हैं, जबकि दुर्गाबाई को मामूली चोटें आई हैं। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका कुशलक्षेम पूछा और भुजलो बाई को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भुजलो बाई का पूरा इलाज सरकार कराएगी, और यदि छिंदवाड़ा में इलाज की सुविधा नहीं मिली, तो उन्हें भोपाल एयरलिफ्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  'मुझे ऐसी लड़कियां पसंद नहीं जो छोटे कपड़े पहने', MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से घमासान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link