Madhya Pradesh

“कांग्रेस के पैड पर अब भी सिंधिया की फोटो, नेता जी व्हाइटनर से छुपा रहे निशान”

अशोकनगर,20 नवंबर 2024

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक कांग्रेस नेता का लेटर पैड चर्चा में है, जिसमें एक तरफ राहुल गांधी और दूसरी तरफ बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर है। नेता जी ने सिंधिया की फोटो पर व्हाइटनर लगाकर छुपाने की कोशिश की, जिससे साफ होता है कि उन्होंने 2019 के बाद नया लेटर पैड नहीं छपवाया। यह मामला अब प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

2019 में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ा थाबता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस के बड़े नेता थे। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद सिंधिया अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन उनकी छाप कांग्रेस नेताओं के लेटर पैड से अभी भी गायब नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : पन्ना में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link