Lucknow City

जनेश्वर मिश्र को दी श्रद्धांजलि, फिर समर्थकों की भारी भीड़ में फंसे अखिलेश यादव

लखनऊ के जनेश्वर पार्क में समर्थकों में हाथ मिलाने की मची होड़, भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने, प्रबुद्धजन सम्मेलन से ब्राह्मणों को साधने का संदेश

लखनऊ, 5 अगस्त 2026:

समाजवादी चिंतक एवं पूर्व नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्क में सपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला।
lucknow-news-akhilesh-yadav-tribute-janeshwar-mishra-park (2)

अखिलेश पार्क के प्रवेश द्वार से गोल्फ कार्ट के जरिए प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। जैसे ही वह गोल्फ कार्ट से उतरकर प्रतिमा की ओर पैदल बढ़े, पहले से मौजूद सैकड़ों समर्थक उनसे हाथ मिलाने और करीब पहुंचने के लिए उमड़ पड़े।

‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारों के बीच कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। धक्का-मुक्की के दौरान अखिलेश यादव को हल्का धक्का भी लगा। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया और उन्हें सुरक्षित प्रतिमा तक पहुंचाया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां ब्राह्मण समाज को केंद्र में रखकर ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज से जुड़े पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन भी ब्राह्मणों का एनकाउंटर हुआ है, सपा की सरकार बनने पर सभी मामलों की जांच कराई जाएगी।
lucknow-news-akhilesh-yadav-tribute-janeshwar-mishra-park (3)

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर जिम्मेदारी तय होती है तो डीजीपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी कार्रवाई से नहीं बचेंगे। सम्मेलन को आगामी राजनीतिक रणनीति के तहत ब्राह्मण समाज के बीच सपा की सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  हंगामे के साये में पास हुआ लखनऊ नगर निगम का बजट... इसलिए सदन बना सियासी अखाड़ा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link