CrimeSitapur City

शराब पीने के बहाने घर से बुलाकर ले गए, झगड़ा होने पर दोस्त को मारी गोली, चली गई जान

सीतापुर के मुंशीगंज क्षेत्र में हुई घटना, घायल युवक ने लखनऊ में तोड़ा दम, पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दे रही दबिश, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सीतापुर, 5 अगस्त 2026ः

यूपी में सीतापुर के मुंशीगंज क्षेत्र में दोस्तों ने झगड़ा होने पर अपने ही दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी मैनुद्दीन उर्फ सलमान (35 वर्ष) को उसके दोस्त रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा शराब पीने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद विवाद होने पर गैस गोदाम के पीछे गोली मार दी। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि सलमान को उसके दोस्तों ने गोली मार दी है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

परिजन पुलिस की मदद से सलमान को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान सलमान की मौत हो गई। परिजनों ने फरार दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलमान, रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा आपस में दोस्त थे और तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन और कॉल रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि तीनों ने बैठकर बीयर पीने की योजना बनाई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रजत और भैरव ने सलमान को गोली मार दी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  मोहनलालगंज में गूंजा हर-हर महादेव का उद्घोष.. कथा वाचक ने किया शिव-पार्वती विवाह का बखान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link