Uttarakhand

स्मारिका का विमोचन, धामी बोले- युवाओं के दम पर ही उत्तराखंड को मिलेगी नई पहचान

देहरादून में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा- किसी भी समाज की प्रगति शिक्षा व संस्कारों से बनती मजबूत, समिति समाज के बच्चों की शिक्षा पर दे विशेष ध्यान

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 9 अगस्त 2026ः

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में समिति अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर सीएम ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और उत्तराखंड के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के दम पर ही उत्तराखंड नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

सीएम धामी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कारों के मजबूत आधार से होती है। उन्होंने समिति से समाज के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराना भी जरूरी है।

सीएम ने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देकर सामाजिक बदलाव को गति दी जा सकती है। साथ ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से ही उत्तराखंड को विकास की नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम में विधायक सुरेश सिंह चौहान के साथ दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी, आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भंडारी समेत समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: योगी ने किया प्राथमिक विद्यालय का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button