Varanasi

Varanasi : दालमंडी की सूरत बदलने की शुरुआत, 221 करोड़ के सड़क चौड़ीकरण का भूमि-पूजन

पूर्व मंत्री व विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया भूमि-पूजन, हर-हर महादेव का जयघोष गूंजा, 650 मीटर लंबे रास्ते को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाएगा, 184 भवन इस परियोजना की जद में आए, करीब 150 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है, तीन महीने में मॉडल रोड तैयार करने का लक्ष्य

वाराणसी, 9 अगस्त 2026:

वाराणसी के दालमंडी इलाके में लंबे समय से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण (Road Widening Project) का रविवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। शहर दक्षिणी से विधायक नीलकंठ तिवारी ने चौक छोर पर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद जेसीबी मशीनों से निर्माण क्षेत्र को समतल करने का काम भी शुरू हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

221 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर करीब 221 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत लगभग 650 मीटर लंबे मार्ग को 17.4 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इससे पुराने शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों की आवाजाही पहले से आसान होगी।

ये भी पढ़ें:

184 भवन आए परियोजना की जद में

परियोजना के लिए कुल 184 भवन प्रभावित हुए। इनमें 181 मकान और छह धार्मिक ढांचे शामिल हैं, जिन्हें हटाने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रभावित भवन मालिकों को करीब 150 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। चौक की तरफ अब सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो गई है।

पिछले साल शुरू हुई थी अधिग्रहण की प्रक्रिया

दालमंडी चौड़ीकरण की प्रक्रिया पिछले साल 29 अक्टूबर, धनतेरस के दिन पहली संपत्ति की रजिस्ट्री से शुरू हुई थी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से रजिस्ट्री, मुआवजा वितरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ी। अब भूमि पूजन के साथ निर्माण का काम भी शुरू हो गया है।
varanasi-dalmandi-road-widening-project-bhumi-pujan-neelkanth-tiwari (2)

तीन महीने में मॉडल रोड बनाने का लक्ष्य

लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण पूरा होने के बाद सड़क पर बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की योजना है। प्रशासन का लक्ष्य अगले तीन महीने में परियोजना का मुख्य काम पूरा करना है। दालमंडी वाराणसी का प्रमुख कारोबारी इलाका है, जहां रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  काशी के घाट पर ‘झालमुड़ी जश्न’...बंगाल रुझानों पर BJP महिला कार्यकर्ताओं में जोश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button