Varanasi

काशी के संतों की तहरीर पर एक्शन, संसद प्रदर्शन मामले में पप्पू यादव पर FIR दर्ज

संसद परिसर में हुए प्रदर्शन को सनातन का अपमान बताते हुए संत समाज ने जताई नाराजगी, मार्च निकालकर डीसीपी से मिले, दी तहरीर, डीसीपी काशी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की, शिकायत में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अवधेश कुमार का भी शिकायत में जिक्र

वाराणसी, 1 अगस्त 2026:

संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन के मामले में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन के खिलाफ वाराणसी के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। काशी के संतों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद के बाहर संतों की वेशभूषा पहनकर किए गए प्रदर्शन से सनातन धर्म और संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

एकजुट होकर सड़क पर आया संत समाज, डीसीपी को तहरीर दी

शनिवार को पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर बालक दास के नेतृत्व में संतों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। संतों का कहना था कि संसद परिसर में जिस तरह का प्रदर्शन किया गया, उससे संतों की छवि और भगवा का अपमान हुआ है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:

FIR Against MP Pappu Yadav Kashi Saints' Protest (1)

डीसीपी बोले, दर्ज कर लिया गया मुकदमा

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि संत समाज की ओर से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संतों की वेशभूषा पहनकर संसद के बाहर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायत में इन नेताओं का भी जिक्र

शिकायतकर्ता बालक दास ने कहा कि संसद के बाहर हुए प्रदर्शन में नेता विपक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव, पप्पू यादव और सांसद अवधेश कुमार की मौजूदगी रही। उनका आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम सनातन पर आघात करने वाला था। संत समाज ने चेतावनी दी है कि अगर आगे भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो व्यापक विरोध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : महोबा कांड पर कांग्रेस का प्रदर्शन... पीएम-सीएम के पोस्टर फूंके

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link