Hardoi City

Hardoi : शिक्षिका से रेप, वेतन बढ़ाने का भरोसा देकर घर पहुंचा था बीआरसी में तैनात क्लर्क

वेतन वृद्धि के मामले में हुआ था संपर्क, शिक्षिका का आरोप, कोर्ट के कागजात देखने के बहाने लिया घर का पता, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, आरोपी क्लर्क हिरासत में, बीएसए बोले- विभागीय कार्रवाई भी होगी

हरदोई, 9 अगस्त 2026:

हरदोई में एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक लिपिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर शाहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वेतन वृद्धि के मामले में हुआ था संपर्क

शिकायत के मुताबिक, प्रधानाध्यापिका का वेतन वृद्धि से जुड़ा मामला काफी समय से लंबित था। इसी सिलसिले में उनकी पहचान बीआरसी टोडरपुर में तैनात लिपिक अमित मिश्रा से हुई। आरोप है कि आरोपी ने कोर्ट से जुड़े दस्तावेज देखने की बात कहकर उनका घर का पता हासिल किया।

ये भी पढ़ें:

घर में अकेली थीं, तभी पहुंचा आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान अमित मिश्रा उनके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। शिक्षिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।

शोर मचाने पर भागा, धमकी देने का आरोप

शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर उन्होंने शोर मचाया, जिससे आरोपी घबरा गया। आरोप है कि जाते समय उसने जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी से अपनी जान-माल को खतरा भी बताया है। शाहाबाद पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले पर टोडरपुर की खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  मुंडन की खुशी मातम में बदली... गोरखपुर में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 25 से अधिक घायल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button