Hardoi City

दो बसों के बीच पिसी महिला, मौत, 10 साल पहले पति खोया था, अब बच्चों से मां भी बिछड़ी

हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर हुआ दर्दनाक हादसा, बस का इंतजार कर रही थी महिला, दोनों बसों के एक साथ आगे बढ़ते ही बीच में फंस गई, 10 साल पहले सड़क हादसे में हो चुकी थी पति की मौत, अब 15 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे के सामने बड़ा संकट

हरदोई, 22 जुलाई 2026:

हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय महिला की जान चली गई। बस का इंतजार कर रही महिला दो रोडवेज बसों के बीच फंस गई। दोनों बसों के एक साथ आगे बढ़ने से उसका सिर बुरी तरह दब गया। वो चीख तक नहीं सकी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई।

बस का इंतजार कर रही थी नेहा

मृतका की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी नेहा सिंह के रूप में हुई है। वह एक निजी दवा कंपनी में नौकरी करती थीं। बुधवार को वह उन्नाव के बांगरमऊ में कंपनी की आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस अड्डे पहुंची थीं। इसी दौरान कन्नौज डिपो और हरदोई डिपो की दो बसें खड़ीं थीं। वो इनके बीच खाली पड़ी जगह से निकल रही थी तभी लगभग एक साथ दोनों बसें आगे बढ़ीं और नेहा उनके अगले हिस्सों के बीच फंस गईं।

ये भी पढ़ें:

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस, ड्राइवरों पर लापरवाही का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीच मे फंसी नेहा को किसी तरह बसों के बीच से निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि दोनों बस चालकों ने बिना साइड मिरर देखे कि कोई व्यक्ति है या नहीं, बसें आगे बढ़ा दीं। उनका आरोप है कि अगर थोड़ी भी सावधानी बरती जाती तो नेहा की जान बच सकती थी। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
hardoi-bus-stand-accident-woman-crushed-between-two-buses-dies (2)

परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़

नेहा के देवर वीरेश सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनके पति सर्वेश सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह ट्रक चालक थे और डीसीएम व ट्रक के बीच फंसने से उनकी जान चली गई थी। पति की मौत के बाद नेहा ने नौकरी कर पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली। वह अपनी 15 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 11 वर्षीय बेटे विवेक की परवरिश कर रही थीं। अब इस हादसे के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया।

ये भी पढ़ें  Gorakhapur : 45 दागी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, मासूम के परिवार की मदद को महकमे ने बढ़ाया हाथ

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button