Lucknow CityUttar Pradesh

CNG Price Hike : UP में फिर महंगी हुई गाड़ियों की गैस, लखनऊ में अब ₹105 किलो

4 महीने में 8.25 रुपये का झटका, लखनऊ समेत पांच जिलों में बढ़े दाम, ग्रीन गैस ने 3 रुपये प्रति किलो तक बढ़ाई कीमत, आगरा में एक ही जिले में CNG के रेट में 6 रुपये का अंतर

लखनऊ, 10 अगस्त 2026:

महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा में सीएनजी की कीमत में तीन रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। वहीं अयोध्या, सुल्तानपुर और उन्नाव में भी कीमतें बढ़ाई गई हैं। नई दरें लागू हो गई हैं।

ताजा बढ़ोतरी के बाद लखनऊ और आगरा में ग्रीन गैस की सीएनजी 105 रुपये प्रति किलो हो गई है। अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में सीएनजी की कीमत 101.75 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। यानी वाहन चालकों की जेब पर ईंधन खर्च का बोझ एक बार फिर बढ़ गया है।

सबसे खास बात यह है कि पिछले चार महीनों में सीएनजी के दाम 8.25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। मई से अगस्त के बीच लगातार हुई बढ़ोतरी से सीएनजी से वाहन चलाने वालों का बजट प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें:

आगरा में CNG के रेट को लेकर खास अंतर देखने को मिल रहा है। जिन इलाकों में ग्रीन गैस लिमिटेड का नेटवर्क है, वहां सीएनजी 105 रुपये किलो मिल रही है। वहीं आगरा के कुछ हिस्सों में गेल गैस वितरण करती है, जहां सीएनजी 99 रुपये प्रति किलो है। यानी एक ही जिले में दोनों कंपनियों की कीमत में 6 रुपये प्रति किलो का अंतर है।

गेल गैस ने भी एक अगस्त को सीएनजी की कीमत में एक रुपये की वृद्धि की थी। इससे तीन हफ्ते पहले कंपनी ने करीब ढाई रुपये प्रति किलो का इजाफा किया था। लगातार बढ़ते दामों ने सीएनजी वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें  दारोगा की ‘ढाल’ ने बचाई जान, बदमाश से मुठभेड़ में बचा अफसर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button