Lucknow CityUttar Pradesh

UP में राज्यपाल के कार्यकाल से KGMU कुलपति तक सवालों का घेरा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया संवैधानिक पारदर्शिता का मुद्दा

5 साल के कार्यकाल के बाद 7 साल तक पद पर बने रहने पर सवाल, KGMU कुलपति की नियुक्ति में भ्रष्टाचार और आरक्षण नियमों की अनदेखी के आरोपों को लेकर भी मांगा जवाब

लखनऊ, 11 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश की राजनीति में राज्यपाल के कार्यकाल और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की कुलपति की दोबारा नियुक्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने इन दोनों मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए संवैधानिक और नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।
swami-prasad-maurya-questions-up-governor-tenure-and-kgmu-vc-reappointment1

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश में राज्यपाल का कार्यकाल सामान्यतः पांच वर्ष का होता है। ऐसे में पांच वर्ष पूरे होने के बाद भी सात वर्ष तक पद पर बने रहने का मामला गंभीर संवैधानिक सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकाल बढ़ाने या पुनर्नियुक्ति से संबंधित कोई स्पष्ट आदेश नहीं है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं, KGMU की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की दोबारा नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया। मौर्य के मुताबिक कुलपति पर भ्रष्टाचार और आरक्षण नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए गए थे। इसके बावजूद उनकी दोबारा नियुक्ति कर दी गई।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने सवाल उठाया कि जब नियुक्तियों में नियमों और संविधान का पालन नहीं होगा तो SC/ST/OBC समाज को बराबरी का प्रतिनिधित्व और न्याय कैसे मिलेगा? उनके बयान के बाद दोनों मामलों को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : बिना लाइसेंस पाला कुत्ता, नगर निगम की टीम ने चार को पकड़ा, वसूला जुर्माना

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link