Uttar Pradesh

परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है अखिलेश यादव का पीडीए…देवरिया में बोले केशव मौर्य

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 4 दिसंबर 2024:

यूपी के देवरिया पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सपा मुखिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को उपचुनाव हारने के बाद गहरा जख्म लगा है। वे अपना जख्म सहलाते सहलाते संसद में खड़े होकर बयान दे रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि संभल में कोर्ट के आदेश पर कोई कमीशन सर्वे करने गया तो अखिलेश यादव को मिर्ची क्यों लग रही है। वहां के सांसद-विधायक सपा के हैं। यह दोनों पहले वर्चस्व की लडाई लड़कर आपस में लोगों को मारते हैं फिर मुआवजा मांगते हैं। उसके बाद प्रतिनिधि मंडल भेजते हैं। समाजवादी पार्टी देश को बर्बाद करना चाहती हैं। ये लोग दंगा प्रदेश बनाना चाहते हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे।

केशव मौर्य ने सपा और कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताया। कहा कि अखिलेश यादव जी का पीडीए फर्जी है। वह परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। सोनिया गांधी के साथ बेटा-बेटी की संसद में मौजूदगी है। ये क्या पार्टी चलाएंगे! पार्टी के माध्यम से देश क्या चलाएंगे!

Advertisement

ये भी पढ़ें  'ग्रीन' हवाई अड्डे की सूरत ले रहा जेवर एयरपोर्ट... सोलर एनर्जी व इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा लैस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link