Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

‘चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता से दूर कर देंगे’, आजम को गृह मंत्री बनाने के बयान पर राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

शिवपाल यादव के बयान पर भाजपा के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने साधा निशाना, बोले- सजायाफ्ता आजम खान मंत्री कैसे बनेंगे?

लखनऊ, 14 अगस्त 2026:

यूपी की सियासत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के उस बयान को लेकर घमासान तेज हो गया है जिसमें उन्होंने सपा की सरकार बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने की बात कही थी। भाजपा के बाद अब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।

राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अखिलेश से कहा, ‘मित्र अखिलेश यादव जी! जरा अपने चच्चू को संभालिए, नहीं तो वो आपको कभी सत्ता में आने नहीं देंगे।’ उन्होंने आरोप लगाया कि शिवपाल यादव मुकदमे वापस लेने और आजम खान को गृह मंत्री बनाने की बात कहकर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।

सुभासपा प्रमुख ने सवाल उठाया कि सजायाफ्ता आजम खान को गृह मंत्री कैसे बनाया जाएगा? एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा और मंत्री कैसे बनेगा? उन्होंने सपा के कथित पीडीए फॉर्मूले पर भी तीखा तंज कसा और शिवपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें:

अपने बयान में राजभर ने अखिलेश यादव को ‘विभीषण की कहानी’ पढ़ने की सलाह देते हुए राजनीतिक हमला और तेज कर दिया। उन्होंने यहां तक कहा कि उनके कार्यालय में गुंडा भेजे जाने की घटना में भी जांच के बाद चाचा की भूमिका सामने आ सकती है। राजभर ने तंज कसा कि कलयुग के रावण की लंका में आग भी लगेगी और जरिया विभीषण ही बनेगा।
‘चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता से दूर कर देंगे’, आजम को गृह मंत्री बनाने के बयान पर राजभर (2)

इससे पहले भाजपा नेता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शिवपाल के बयान पर हमला बोल चुके हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने वाली नहीं है लेकिन मुस्लिम वोटबैंक को साधने के लिए शिवपाल यादव तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

शिवपाल के बयान के बाद अब भाजपा और उसके सहयोगी दलों के लगातार हमलों से सपा के सामने राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर जवाब देने की चुनौती बढ़ती दिख रही है।

ये भी पढ़ें  शाहबानो से महिला आरक्षण तक : योगी का सपा व कांग्रेस पर वार... मौलवियों के दबाव में न्याय कुचला

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button