Lucknow City

पायल-कमर पेटी गिरवी रखने के नाम पर ठगी, टेस्ट में चांदी जीरो, मलिहाबाद के ज्वैलर्स अलर्ट

मलिहाबाद में चल रहे गोरखधंधे से ज्वैलर्स परेशान, रहीमाबाद के बंजरनखेरा इलाके से लाए जा रहे कमर पेटी, पायल जैसे भारी आभूषणों पर लगी होती है मोहर, जांच कराने से बचने की करते हैं कोशिश, व्यापार मंडल ने एडवाइजरी जारी कर सोनारों को किया अलर्ट, बिना टेस्टिंग किसी भी गहने को गिरवी नहीं लेने की अपील, पुलिस से कार्रवाई की मांग

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 16 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी स्थित मलिहाबाद क्षेत्र में चांदी के आभूषणों के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो सोनारों को निशाना बनाकर चांदी जैसे दिखने वाले गहने गिरवी रखने की कोशिश कर रहा है। इन गहनों में मुख्य रूप से कमर पेटी, पायल जैसे भारी आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं।

बंजरनखेरा से जुड़े लोगों पर व्यापारियों का शक

ये भी पढ़ें:

व्यापारियों का कहना है कि रहीमाबाद क्षेत्र के बंजरनखेरा गांव से कुछ लोग ऐसे आभूषण लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। देखने में ये गहने चांदी जैसे लगते हैं। उन पर मोहर भी लगी होती है, जिससे पहली नजर में असली होने का भरोसा हो सकता है।

जांच में जीरो चांदी मिलने का दावा

व्यापारियों के मुताबिक, इन आभूषणों को सस्ती धातुओं के मिश्रण से तैयार किया जाता है। बाद में इन पर ऐसी पॉलिश की जाती है कि उनकी चमक, रंग व बनावट चांदी जैसी नजर आए। कई सोनारों ने जांच के बाद ऐसे गहनों में चांदी की मात्रा शून्य मिलने का दावा किया है।

chandi-ke-gahno-par-thagi-malihabad (2)

मोहर दिखाकर टेस्टिंग से बचने की कोशिश

व्यापारियों के अनुसार, गिरोह से जुड़े लोग गहने बेचने के बजाय उन्हें गिरवी रखने पर जोर देते हैं। मोहर लगी होने का हवाला देकर कुछ लोग गहने की जांच कराने से मना करते हैं। व्यापारियों का कहना है कि इसी तरीके से सोनार को बिना जांच के गहना गिरवी रखने के लिए राजी करने की कोशिश की जाती है।

महिलाओं के शामिल होने की भी बात

व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। ये लोग सामान्य व्यवहार करते हैं, जल्दी सौदा पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिससे गहने की शुद्धता जांचने का मौका न मिले।

व्यापार मंडल ने जारी की एडवाइजरी

आशीष गुप्ता ने सोनारों, चांदी कारोबारियों से अपील की है कि किसी भी गहने को सिर्फ उसकी चमक, बनावट या मोहर देखकर गिरवी न लें। खासकर बंजरनखेरा इलाके से लाए गए मोहर लगे आभूषणों की पूरी जांच के बाद ही कोई फैसला लेने को कहा गया है।

व्यापारी बोले- आंखों से पहचानना काफी नहीं

व्यापारियों का कहना है कि नकली आभूषणों की पहचान सिर्फ देखकर करना मुश्किल हो सकती है। ऐसे में हर गहने की purity testing कराना जरूरी है। मोहर लगी होने के बावजूद उसकी शुद्धता की जांच किए बिना रकम देने से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों की जांच कर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कारोबारियों से संदिग्ध व्यक्ति, गहने या लेनदेन की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में पूर्व DGP का घर भी सेफ नहीं, बदमाशों ने कर डाला ये कांड... डीवीआर भी ले गए

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button