
एंटरटेनमेंट डेस्क, 17 अगस्त 2026ः
फैंस को Avengers : Doomsday के आने का बेसब्री से इंतजार है। इसके नए-नए ट्रेलर, टीजर और प्रोमो ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। खास बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, बल्कि मार्वल के करीब 18 साल के सिनेमाई सफर का एक बड़ा ‘रीयूनियन प्वाइंट’ है। इसमें एक तरफ वे हीरो हैं, जिन्हें हम 2012 की पहली Avengers फिल्म से देखते आए हैं। वहीं, दूसरी तरफ 2000 के दशक की क्लासिक X-Men फिल्मों की कास्ट है और तीसरी तरफ बिल्कुल नई-नवेली Fantastic Four टीम। यही वजह है कि इस फिल्म को मार्वल की अब तक की सबसे मुश्किल और सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। इस फिल्म के दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है।
फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत चार टीजर्स से हुई
पहला टीजर 23 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। इसमें क्रिस इवांस की स्टीव रॉजर्स/कैप्टन अमेरिका के तौर पर वापसी हुई। Avengers : Endgame के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर दिखे। दूसरा टीजर 30 दिसंबर 2025 को आया। इसमें क्रिस हेम्सवर्थ के थॉर पर पूरा फोकस रहा। तीसरा टीजर 6 जनवरी 2026 को आया। इसमें पैट्रिक स्टीवर्ट के प्रोफेसर एक्स, इयान मैककेलन के मैग्नेटो और जेम्स मार्सडेन के साइक्लॉप्स के साथ ओरिजिनल X-Men फिल्मों की झलक देखने को मिली।
चौथा टीजर 13 जनवरी 2026 को जारी किया गया। इसमें लेटिटिया राइट की शूरी, विंस्टन ड्यूक के एमबाकु, तेनोच ह्युर्टा के नेमोर, मेबल कैडेना की नेमोरा और एबॉन मॉस-बाकराक के द थिंग के साथ वकांडा और फैंटास्टिक फोर के किरदार सामने आए। इसी टीजर से यह भी साफ हुआ कि टालोकन (नेमोर का समुद्री साम्राज्य) अब वकांडा के साथ मिलकर लड़ेगा, जबकि Black Panther : Wakanda Forever में यह दोनों एक-दूसरे के दुश्मन थे। इन चारों टीजर्स से यह साफ है कि यह फिल्म सिर्फ एक और एवेंजर्स मूवी नहीं, बल्कि मार्वल के तीन अलग-अलग सिनेमाई यूनिवर्स को आपस में जोड़ने वाली एक बेहद बड़ी इवेंट फिल्म होगी।

फिल्म का सबसे बेहतरीन सीन
फिल्म का पहला फुल लेंथ ट्रेलर अप्रैल 2026 में CinemaCon (इंडस्ट्री इवेंट) में दिखाया गया था और फिर 20 जुलाई 2026 को आम पब्लिक के लिए रिलीज हुआ। इस ट्रेलर से यह पता चल गया कि इस फिल्म में डॉक्टर डूम (रॉबर्ट डाउनी जूनियर) ही फिल्म का सेंट्रल विलेन है। ट्रेलर में प्रोफेसर एक्स एक बेहद गंभीर चेतावनी देते नजर आते हैं कि कुछ बहुत बड़ा और खतरनाक होने वाला है, जिससे बचना शायद मुमकिन नहीं होगा। इसके बाद थॉर एक लंबा, भावुक भाषण देते हैं और टीम को यह अहसास कराते हैं कि इस बार लड़ाई जीतने के लिए किसी करिश्मे जैसी चीज की दरकार पड़ेगी।
ट्रेलर का सबसे बेहतरीन वह सीन है, जिसमें डॉक्टर डूम सिर्फ अपनी कलाई की एक हरकत से थॉर के स्टॉर्मब्रेकर हथौड़े को बीच हवा में रोक देते हैं और इत्मीनान से जवाब देते हैं कि यह मुमकिन ही नहीं है। ट्रेलर में शांग-ची, येलेना बेलोवा और थंडरबोल्ट्स टीम, नेमोर और ब्लैक पैंथर की टीम, गैम्बिट, फैंटास्टिक फोर और मैग्नेटो जैसे कई किरदार भी नजर आते हैं। इसी ट्रेलर के साथ मार्वल ने ‘Infinity Vision’ नाम से एक नया प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट थिएटर सर्टिफिकेशन भी लॉन्च किया, जिनके टिकट फैनडैंगो पर पहले से बिकने लगे हैं। साथ ही एक नया टीजर पोस्टर भी रिलीज किया गया।
D23 का स्पेशल डॉक्टर डूम ट्रेलर
डॉक्टर डूम पर केंद्रित दूसरा ट्रेलर सबसे पहले सैन डिएगो Comic-Con 2026 में सिर्फ लाइव ऑडियंस को एक्सक्लूसिव तौर पर दिखाया गया था। उस वक्त यह आम पब्लिक के लिए रिलीज नहीं हुआ था। फिर 15 अगस्त 2026 को डिज्नी के D23 इवेंट में इसी फुटेज को पब्लिक रिलीज कर दिया गया। इस दो मिनट के ट्रेलर में सू स्टॉर्म (वैनेसा किर्बी) की आवाज में विक्टर वॉन डूम की बैकस्टोरी बताई जाती है कि वे हमेशा से सबसे होशियार इंसान रहे। पहले वह दयालु और केयरिंग थे, लेकिन एक हादसे में उन्होंने वह सब कुछ खो दिया जिससे उन्हें प्यार था और यहीं से उनका टूटना शुरू हुआ। इसके बाद आखिर में क्रूर और खतरनाक डॉक्टर डूम बन गया।

इसके बाद एक टेंस कन्फ्रंटेशन सीन आता है, जिसमें रीड रिचर्ड्स (पेड्रो पास्कल) मलबे के बीच खड़े होकर विक्टर से सीधा सवाल करते हैं कि क्या यह तबाही उन्हीं की वजह से हुई है। जवाब में डूम का जो नजरिया सामने आता है वह बेहद दिलचस्प है। उनका मानना है कि बाकी सबने “चुराई हुई जिंदगियां” जी हैं, यानी दूसरे यूनिवर्स के वर्जन ऐसी जिंदगी जी रहे हैं जो असल में उनसे छीनी गई थी, और अब वक्त आ गया है कि वह हिसाब बराबर हो। इसके बाद थॉर और डूम की सीधी भिड़ंत होती है, जिसमें थॉर स्टॉर्मब्रेकर से वार करते हैं, लेकिन डूम उसे रोककर हरे रंग की एनर्जी बीम से थॉर पर वार कर देते हैं।
एक नजर में Avengers Doomsday की जानकारी
इस फिल्म के डायरेक्टर एंथनी रूसो और जो रूसो (Russo Brothers) हैं। राइटर्स माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं। म्यूजिक एलन सिल्वेस्ट्री ने दिया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन Marvel Studios और AGBO ने किया है। शूटिंग Pinewood Studios इंग्लैंड में हुई है। यह फिल्म पहले Avengers : The Kang Dynasty के नाम से प्लान थी, जिसे बाद में कैंसिल कर नए विलेन डॉक्टर डूम के साथ रीशेप किया गया।

तीन यूनिवर्स की टक्कर फिल्म का असली आधार
Avengers : Doomsday तीन अलग-अलग यूनिवर्स के हीरो को एक साथ ला रही है। मेन MCU टाइमलाइन (Earth-616) के एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर का यूनिवर्स (Earth-828) और ओरिजिनल X-Men फिल्मों का यूनिवर्स (Earth-10005)। मार्वल की ऑफिशियल लॉगलाइन भी इसी बात की पुष्टि करती है। फिल्म में यह तीनों टीमें एक ऐसे खतरनाक टकराव की तरफ बढ़ती हैं, जिसका सामना उन्होंने पहले कभी नहीं किया।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर बने डॉक्टर डूम
फिल्म की सबसे बड़ी और सबसे चौंकाने वाली कास्टिंग यही है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जो 2008 से 2019 तक टोनी स्टार्क/आयरन मैन के तौर पर करीब 10 फिल्मों में नजर आए और Avengers: Endgame में अपने किरदार की मौत के बाद MCU छोड़ चुके थे। अब विक्टर वॉन डूम/डॉक्टर डूम के रोल में वापसी कर रहे हैं। यह कास्टिंग सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अनाउंस हुई थी और तभी से फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।
भारत में कब और किन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
भारतीय फैंस के लिए सबसे राहत की बात यह है कि Avengers: Doomsday भारत में भी दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में डब होकर रिलीज होगी। फिल्म का ऑफिशियल हिंदी ट्रेलर पहले ही Marvel Studios के YouTube चैनल पर आ चुका है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिंदी डबिंग पर स्टूडियो का पूरा फोकस है। जैसे-जैसे रिलीज नजदीक आएगी, एडवांस बुकिंग और स्क्रीन काउंट से जुड़ी डिटेल भी सामने आती जाएंगी।

ओरिजिनल एवेंजर्स टीम
यह वह कोर टीम है, जिसे फैंस पिछले डेढ़ दशक से बड़े पर्दे पर फॉलो करते आए हैं। इस बार लीडरशिप एंथनी मैकी के सैम विल्सन/कैप्टन अमेरिका के कंधों पर है, जबकि क्रिस इवांस की स्टीव रॉजर्स के तौर पर वापसी सबसे बड़ा इमोशनल हुक है। Endgame में स्टीव रॉजर्स एक बूढ़े इंसान के तौर पर अपनी जिंदगी जी चुके थे, तो उनकी वापसी को लेकर टाइमलाइन थ्योरीज़ भी खूब चल रही हैं।
- क्रिस हेम्सवर्थ- थॉर
- क्रिस इवांस- स्टीव रॉजर्स/कैप्टन अमेरिका
- एंथनी मैकी- सैम विल्सन/कैप्टन अमेरिका
- सेबेस्टियन स्टैन- बकी बार्न्स/विंटर सोल्जर
- पॉल रड- स्कॉट लैंग/एंट-मैन
- कैथरीन न्यूटन- कैसी लैंग
- टॉम हिडलस्टन- लोकी
- लेटिटिया राइट- शूरी/ब्लैक पैंथर
- विंस्टन ड्यूक- एमबाकु
- डैनी रामिरेज- जोकिन टॉरेस/फाल्कन

थंडरबोल्ट्स टीम (न्यू एवेंजर्स)
Thunderbolts (2025) के अंत में यह टीम ऑफिशियली ‘न्यू एवेंजर्स’ के तौर पर सामने आई थी, यानी पूर्व विलेन, जासूस और मुश्किल अतीत वाले किरदारों का एक ऐसा ग्रुप, जो अब दुनिया को बचाने की कोशिश कर रहा है। इस टीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें से हर किरदार मॉरली ग्रे है, यानी न पूरी तरह हीरो, न पूरी तरह विलेन, जो Doomsday जैसी कॉम्प्लेक्स कहानी में एक दिलचस्प डायनामिक जोड़ता है।
फ्लोरेंस प्यू- येलेना बेलोवा
डेविड हार्बर- एलेक्सी/रेड गार्डियन
वायट रसेल- जॉन वॉकर/यूएस एजेंट
हन्ना जॉन-कामेन- एवा स्टार/घोस्ट
लुईस पुलमैन- बॉब/सेंट्री (गॉड-लेवल पावर वाला एक बेहद अनप्रेडिक्टेबल किरदार, जिसकी मौजूदगी फिल्म के बड़े पावर-बैलेंस को बदल सकती है)
अफवाहों में चल रहे नाम
फिल्म को लेकर कई और नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि इनकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
जेरेमी रेनर (हॉकआई)
टॉम हॉलैंड (स्पाइडर-मैन)
एंड्रयू गारफील्ड (अल्टरनेट स्पाइडर-मैन वैरिएंट)
निकोलस केज (घोस्ट राइडर)
रयान रेनॉल्ड्स (डेडपूल) और ह्यूग जैकमैन (वूल्वरिन)- दोनों की D23 और Comic-Con में हुई प्लेफुल झलकियों ने इस अटकल को और हवा दी है।
सादी सिंक (जीन ग्रे- हालांकि ज्यादातर रिपोर्ट्स इन्हें Doomsday की बजाय सीधे Secret Wars से जोड़ती हैं)
Avengers Doomsday की कहानी क्या हो सकती है?
नीचे दी गई बातें ऑफिशियल कन्फर्म प्लॉट नहीं हैं, बल्कि ट्रेलर, कास्टिंग, कॉमिक्स सोर्स मटीरियल और मेकर्स के इंटरव्यूज़ के आधार पर बनी थ्योरी और अटकलें हैं। असली कहानी सिर्फ फिल्म रिलीज होने पर ही पूरी तरह सामने आएगी।
Secret Wars कॉमिक कनेक्शन
मार्वल स्टूडियोज के हेड केविन फीगी खुद कई बार बता चुके हैं कि Doomsday की कहानी जोनाथन हिकमैन (लेखक) और एसाद रिबिच (आर्टिस्ट) की मशहूर कॉमिक सीरीज ‘Avengers’ (2012) और ‘New Avengers’ (2013) की ‘Time Runs Out’ स्टोरीलाइन से इंस्पायर्ड है, जो आगे चलकर मई 2015 से जनवरी 2016 तक चले ‘Secret Wars’ इवेंट में खत्म होती है। कॉमिक्स में इस कहानी का मूल यही है कि जब अलग-अलग यूनिवर्स आपस में टकराने (Incursion) लगते हैं, तो हीरो को बेहद मुश्किल व नैतिक रूप से दर्दनाक फैसले लेने पड़ते हैं। कई बार पूरी की पूरी दुनिया को बचाने के लिए किसी और दुनिया को खत्म भी करना पड़ता है। कॉमिक में आखिरकार सिर्फ दो यूनिवर्स (मुख्य Earth-616 और Ultimate Universe) ही बचते हैं और वे भी आपस में टकराकर तबाह हो जाते हैं।
इसी तबाही के बाद डॉक्टर डूम एक कॉस्मिक ताकत ‘द बियॉन्डर’ से पावर छीनकर लगभग सर्वशक्तिमान बन जाते हैं और बर्बाद हो चुकी अनगिनत दुनियाओं के बचे-खुचे टुकड़ों को जोड़कर एक नया पैचवर्क ग्रह बनाते हैं ‘Battleworld’। यह ग्रह अलग-अलग ‘डोमेन’ या इलाकों में बंटा होता है। हर डोमेन का अपना ‘बैरन’ (राज्यपाल जैसा शासक) होता है और हर डोमेन में मल्टीवर्स के अलग-अलग हिस्सों से आए किरदार एक साथ रहते हैं, यानी एक ही समय में जॉम्बी वर्जन की दुनिया या भविष्य की अपोकैलिप्स वाली दुनिया, सब एक ही ग्रह पर मौजूद होती हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा कॉन्सेप्ट सबसे पहले 1984 के ओरिजिनल ‘Secret Wars’ (जिम शूटर द्वारा लिखित) में आया था, जहां डूम ने पहली बार भगवान जैसी ताकत हासिल करने की कोशिश की थी। 2015 वाला वर्जन उसी आइडिया को कहीं बड़े, गहरे स्तर पर दोहराता है।
कॉमिक्स में कहानी का असली इमोशनल कोर है रीड रिचर्ड्स (मिस्टर फैंटास्टिक) और डॉक्टर डूम की बरसों पुरानी दुश्मनी। दोनों जीनियस हैं, दोनों दुनिया को बचाना चाहते हैं, लेकिन एक साइंस और लॉजिक में भरोसा रखता है तो दूसरा अपने दम पर पूरी ताकत अपने हाथ में लेने में। खास बात यह भी है कि डूम को कॉमिक्स में शुद्ध विलेन की तरह नहीं दिखाया गया। Battleworld का ‘भगवान’ बनने के बावजूद वे अपराधबोध, जिम्मेदारी के बोझ और हर चीज को कंट्रोल करने की जरूरत से जूझते नजर आते हैं। ट्रेलर में जो ‘रीड रिचर्ड्स बनाम डूम’ वाला कन्फ्रंटेशन सीन दिखाया गया है। वह इसी कॉमिक-बुक रिश्ते की झलक लगता है और यही वजह है कि पेड्रो पास्कल के रीड रिचर्ड्स को फिल्म में डूम का सबसे बड़ा चैलेंजर माना जा रहा है।
तीन यूनिवर्स की टक्कर
फीगी के इंटरव्यू से यह भी इशारा मिलता है कि Doomsday की कहानी में शुरुआत से ही सारे हीरो एक कॉमन दुश्मन के खिलाफ इकट्ठा नहीं होंगे। इसके बजाय, थ्योरी यह है कि फिल्म की शुरुआत में अलग-अलग यूनिवर्स के हीरो आपस में ही उलझे नजर आएंगे जैसे एवेंजर्स बनाम X-Men या फैंटास्टिक फोर का वकांडा और टालोकन के बीच फंसना और सिर्फ आखिर में जाकर सबको एहसास होगा कि असली खतरा डॉक्टर डूम है। वकांडा को शुरुआती फुटेज में खास जगह दिया जाना भी अहम है, क्योंकि कॉमिक्स में वकांडा ही वह जगह थी, जहां सबसे पहला बड़ा Incursion हुआ था।
डूम कौन है, विक्टर कैसे बना डूम और उसकी असली शिकायत क्या है?
कॉमिक्स में डॉक्टर डूम (विक्टर वॉन डूम) लैटवेरिया नाम के एक काल्पनिक देश का तानाशाह शासक है, जो साइंस और जादू दोनों में महारत रखता है। वह मार्वल के सबसे कॉम्प्लेक्स विलेन में गिना जाता है। बेहद इंटेलिजेंट, अपने आप को दुनिया का सबसे बेहतर रक्षक मानने वाला, लेकिन उतना ही अहंकारी और खतरनाक भी। D23 ट्रेलर ने इस बैकस्टोरी को फिल्म में सबसे साफ तरीके से पेश किया कि कैसे एक होनहार, दयालु इंसान विक्टर वॉन डूम, एक बड़े व्यक्तिगत हादसे में अपना सब कुछ खोने के बाद टूटकर आखिर में इतना क्रूर और खतरनाक डॉक्टर डूम बन गया। इसी ट्रेलर में डूम का जो नजरिया सामने आता है वह बेहद अहम है। वे मानते हैं कि मल्टीवर्स के बाकी वर्जन (यानी दूसरे यूनिवर्स के हीरो) एक तरह से ‘चुराई हुई जिंदगियां’ जी रहे हैं। वह जिंदगी जो असल में उनसे छीन ली गई थी। यही पर्सनल शिकायत शायद उनके पूरे मल्टीवर्स को अपने कंट्रोल में लेने के मकसद की जड़ में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का क्लाइमेक्स लैटवेरिया में, यानी डूम के अपने ही होमग्राउंड पर सेट हो सकता है, जिससे लड़ाई और भी पर्सनल और खतरनाक हो जाएगी।
क्या डूम टोनी स्टार्क का मल्टीवर्स वर्जन है?
जब से रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डूम बनने की खबर आई फैंस के बीच एक थ्योरी लगातार जोर पकड़ रही है कि क्या यह डूम, किसी अल्टरनेट यूनिवर्स का टोनी स्टार्क वैरिएंट है? रूसो ब्रदर्स के प्रमोशनल कंटेंट में आयरन मैन और डूम के मास्क को साथ में दिखाया जाना भी इस थ्योरी को और हवा देता है। हालांकि मेकर्स ने अब तक इसकी पूरी तरह पुष्टि या खंडन नहीं किया है, जिससे यह सस्पेंस फिल्म रिलीज तक बने रहने की पूरी उम्मीद है।
थॉर कोर और मल्टीवर्स वैरिएंट्स की थ्योरी
कॉमिक बुक फैंस के बीच एक और दिलचस्प थ्योरी चल रही है, जो 2015 की Secret Wars कॉमिक से जुड़ी है। कॉमिक्स में डूम के Battleworld पर एक पूरा ‘थॉर कोर’होता है, यानी अलग-अलग यूनिवर्स के कई थॉर वैरिएंट्स को मिलाकर बनाई गई एक पुलिस फोर्स। कई फैंस को उम्मीद है कि फिल्म में भी कुछ ऐसा ही ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। खासकर तब जब क्रिस हेम्सवर्थ के थॉर को लेकर कुछ लीक रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फाइनल बैटल के दौरान उनके किरदार को एक बड़ा झटका लग सकता है।
फिल्म का अंत कैसे हो सकता है?
कॉमिक्स से मिलते-जुलते सुराग और लीक रिपोर्ट्स के आधार पर सबसे मजबूत थ्योरी यह है कि फिल्म के आखिर में मल्टीवर्स की टक्कर (Incursion) किसी बड़ी तबाही की तरफ बढ़ेगी और डॉक्टर डूम ही वह किरदार होगा, जिसके पास बचे हुए रियलिटी को बचाने और नए सिरे से बनाने का प्लान होगा। यही टकराव आगे चलकर Secret Wars में ‘Battleworld’ नाम की एक पैचवर्क दुनिया के बनने की बुनियाद रखेगा, जहां डूम खुद को ‘गॉड एम्परर’ के तौर पर स्थापित कर लेता है। कुछ लीक्स में यह भी दावा किया गया है कि आखिरी लड़ाई के दौरान डॉक्टर स्ट्रेंज, हीरोज को छोड़कर डूम का साथ दे सकते हैं।
हालांकि इसकी कोई पुख्ता पुष्टि नहीं है। इसी तरह अलग-अलग यूनिवर्स से आए विलेन वैरिएंट्स के कैमियो को लेकर भी अटकलें हैं, लेकिन फिलहाल यह सब सिर्फ थ्योरी के स्तर पर ही है। साथ ही कई फैन-थ्योरिस्ट यह भी मानते हैं कि फिल्म का क्लाइमेक्स इतना बड़ा और तबाही भरा होगा कि इसके बाद बचे-खुचे यूनिवर्स को फिर कभी पहले जैसा नहीं देखा जा सकेगा, यानी Secret Wars की शुरुआत एक तरह से ‘टूटी-फूटी दुनिया’ से ही होगी। असली सच्चाई क्या है, यह तो थिएटर में जाकर ही पता चलेगा, लेकिन इतना साफ है कि Doomsday सिर्फ एक विलेन को हराने की कहानी नहीं, बल्कि पूरे मार्वल यूनिवर्स के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित होने वाली है।
Avengers Secret Wars से कनेक्शन
Doomsday सीधे तौर पर Avengers : Secret Wars की जमीन तैयार करने वाली फिल्म है, जो 17 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी, यानी Doomsday के करीब एक साल बाद। रूसो ब्रदर्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वे फिलहाल Doomsday को फाइनल टच दे रहे हैं और साथ ही Secret Wars की तैयारियों में भी जुटे हैं, जिसकी शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू होनी है। Secret Wars की पूरी कास्टिंग अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रॉबर्ट डाउनी जूनियर, पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी और सेबेस्टियन स्टैन जैसे कई कलाकारों का Secret Wars में लौटना पहले ही कन्फर्म हो चुका है।
इसके अलावा सादी सिंक के जीन ग्रे के तौर पर और मार्क रफेलो के हल्क के तौर पर Secret Wars से जुड़ने की खबरें भी सामने आई हैं। कॉमिक्स की कहानी के मुताबिक Secret Wars में एक कॉस्मिक ताकत ‘द बियॉन्डर’ तबाह हो चुकी दुनियाओं के हीरो-विलेन को जबरन ‘Battleworld’ नाम के एक नए ग्रह पर ले जाती है। फिल्म इस कॉन्सेप्ट को कितना फॉलो करेगी, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन इतना तय है कि Doomsday का क्लाइमेक्स ही Secret Wars की पूरी कहानी की नींव रखेगा। इसलिए दोनों फिल्मों को एक-दूसरे से अलग करके नहीं देखा जा सकता।
फिल्म को लेकर हाइप और उम्मीदें
Avengers : Doomsday को पहले ही 2026 की सबसे ज्यादा हाइप वाली फिल्म बताया जा रहा है और वजह भी साफ है। करीब तीन दर्जन कन्फर्म कलाकार, तीन अलग-अलग सिनेमाई यूनिवर्स का मिलन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर की विलेन के तौर पर वापसी। ट्रेलर के नीचे मिल रहे रिएक्शन में फैंस के दो साफ खेमे नजर आते हैं। एक तरफ वे लोग हैं जो इसे मार्वल के अब तक के सबसे बड़े और सबसे अंबिशियस प्रोजेक्ट के तौर पर देख रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ फैंस को यह डर भी है कि इतने सारे किरदारों और यूनिवर्स को एक फिल्म में ठीक से जगह देना आसान नहीं होगा। बहरहाल, जिस तरह हर नए टीजर और ट्रेलर पर लाखों व्यूज और रिएक्शन आ रहे हैं, उससे साफ है कि दिसंबर में दुनियाभर के थिएटर्स में एक बड़ा धमाका होने की पूरी तैयारी है। दिलचस्प बात यह भी है कि Doomsday उसी दिन रिलीज हो रही है जिस दिन Dune : Part Three रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इस दिन की टक्कर को फैंस पहले से ही ‘Dunesday’ जैसा मजेदार नाम दे चुके हैं।
मार्केटिंग की स्ट्रैटेजी भी गौर करने लायक है। मार्वल ने इस बार जानबूझकर एक साथ पूरी जानकारी देने की बजाय टुकड़ों-टुकड़ों में रिवील का रास्ता चुना है। पहले सिर्फ रिटर्निंग हीरो, फिर विलेन का रिवील, फिर बैकस्टोरी वाला फुटेज। इससे कई महीनों तक लगातार सोशल मीडिया पर #AvengersDoomsday ट्रेंड करता रहा है और हर नए टीजर के बाद फैन थ्योरीज का एक नया दौर शुरू हो जाता है। एक्सपर्ट्स इसे ‘इवेंट मार्केटिंग’ का बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं, जो शायद आने वाले सालों में दूसरी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों के प्रमोशन का पैटर्न भी बन सकता है।
MCU के भविष्य पर Doomsday का क्या होगा असर?
Avengers : Doomsday सिर्फ अपनी कहानी तक सीमित नहीं है। इसका असर आने वाले कई सालों की मार्वल फिल्मों पर पड़ने वाला है। सबसे पहली बात यह फिल्म पूरी ‘मल्टीवर्स सागा’ को एक ठोस दिशा देगी, जो पिछले कुछ सालों में थोड़ी बिखरी हुई महसूस हो रही थी। दूसरी बात X-Men और फैंटास्टिक फोर जैसी फ्रेंचाइजी को आधिकारिक तौर पर मेन MCU टाइमलाइन से जोड़ने के बाद आगे चलकर इन किरदारों की सोलो फिल्में या सीरीज बनने का रास्ता भी खुल सकता है।
एक दिलचस्प एंगल Spider-Man : Brand New Day से भी जुड़ता है, जो Doomsday और Secret Wars के बीच रिलीज होगी। उस फिल्म के एंड-क्रेडिट सीन में टॉम हॉलैंड के पीटर पार्कर को एक ट्रैकर ऐप के जरिए स्पेस में कहीं लोकेट होते दिखाया गया था। कई फैंस इसे Secret Wars के ‘Battleworld’ कॉन्सेप्ट से जोड़कर देख रहे हैं। यानी भले ही स्पाइडर-मैन का Doomsday में होना कन्फर्म न हो, लेकिन आगे चलकर उनकी एंट्री की गुंजाइश जरूर बनी हुई है। कुल मिलाकर Doomsday का असली मकसद सिर्फ एक धमाकेदार फिल्म देना नहीं, बल्कि पूरे मार्वल यूनिवर्स को अगले बड़े चैप्टर के लिए तैयार करना है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Avengers : Doomsday कब रिलीज होगी?
Avengers : Doomsday 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी।
Avengers Doomsday का डायरेक्टर कौन है?
इस फिल्म को एंथनी रूसो और जो रूसो (Russo Brothers) ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले Avengers : Infinity War और Avengers : Endgame भी डायरेक्ट की थी।
Avengers Doomsday में विलेन कौन है?
फिल्म का मुख्य विलेन डॉक्टर डूम (विक्टर वॉन डूम) है, जिसका किरदार रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि डाउनी जूनियर इससे पहले टोनी स्टार्क/आयरन मैन का किरदार निभा चुके हैं।
क्या Avengers Doomsday में स्पाइडर-मैन (टॉम हॉलैंड) नजर आएंगे?
अभी तक टॉम हॉलैंड की Doomsday में मौजूदगी को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। यह सिर्फ अटकलों में है।
Avengers Doomsday में X-Men और फैंटास्टिक फोर क्यों शामिल हैं?
यह फिल्म तीन अलग-अलग यूनिवर्स- मेन MCU टाइमलाइन, फैंटास्टिक फोर की दुनिया और ओरिजिनल X-Men फिल्मों की दुनिया को आपस में जोड़ रही है। इसलिए इन तीनों टीमों के किरदार फिल्म का हिस्सा हैं।
Avengers Doomsday, Avengers Secret Wars से कैसे जुड़ी है?
Doomsday सीधे तौर पर Secret Wars (17 दिसंबर 2027) की कहानी की नींव रखती है। दोनों फिल्में मिलकर मार्वल की ‘मल्टीवर्स सागा’ को खत्म करेंगी।
Avengers Doomsday का ट्रेलर कहां देख सकते हैं?
फिल्म के सभी ऑफिशियल ट्रेलर और टीजर Marvel Studios के ऑफिशियल YouTube चैनल पर उपलब्ध हैं।
क्या Avengers Doomsday, Avengers : The Kang Dynasty की जगह आई है?
हां, मार्वल ने पहले प्लान की गई Avengers : The Kang Dynasty को कैंसिल कर दिया था और उसकी जगह नए विलेन डॉक्टर डूम के साथ Avengers : Doomsday लेकर आया।
Avengers Doomsday में कितने कन्फर्म कलाकार हैं?
अगस्त 2026 तक फिल्म के लिए करीब तीन दर्जन कलाकार आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो चुके हैं और मार्वल का कहना है कि आगे भी कुछ और नाम जुड़ सकते हैं।
Avengers Doomsday की कहानी किस कॉमिक पर आधारित है?
यह फिल्म मुख्य रूप से जोनाथन हिकमैन की ‘New Avengers’/’Time Runs Out’ स्टोरीलाइन और उसके बाद आए ‘Secret Wars’ (2015) इवेंट से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें मल्टीवर्स के टकराव (Incursions) के बाद डॉक्टर डूम एक पैचवर्क ग्रह ‘Battleworld’ का शासक बन जाता है।
कॉमिक्स में डॉक्टर डूम का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है?
कॉमिक्स में डॉक्टर डूम की सबसे मशहूर और पुरानी दुश्मनी रीड रिचर्ड्स (मिस्टर फैंटास्टिक) से है और ट्रेलर में दिखाया गया कन्फ्रंटेशन सीन इसी क्लासिक राइवलरी की झलक माना जा रहा है।
क्या Avengers Doomsday, Avengers : Infinity War जैसी होगी?
मेकर्स के मुताबिक, स्केल और इमोशनल स्टेक्स भले ही Infinity War जैसे बड़े हों, लेकिन कहानी का ट्रीटमेंट अलग होगा। इस बार हीरो शुरुआत से एक टीम की तरह इकट्ठा नहीं होंगे, बल्कि पहले आपस में ही उलझे नजर आ सकते हैं।
Doctor Doom, Avengers Doomsday में कितना पावरफुल है?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि डॉक्टर डूम सिर्फ अपनी कलाई की एक हरकत से थॉर के हथौड़े स्टॉर्मब्रेकर को बीच हवा में रोक सकते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अब तक के सबसे पावरफुल MCU विलेन में से एक हो सकते हैं।
Avengers Doomsday का रनटाइम कितना होगा?
फिल्म का आधिकारिक रनटाइम अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। जैसे ही यह जानकारी सामने आएगी, यह आर्टिकल अपडेट कर दिया जाएगा।
क्या Avengers Doomsday भारत में हिंदी में रिलीज होगी?
हां, Avengers : Doomsday भारत में 18 दिसंबर 2026 को हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन के साथ रिलीज होगी। वही डेट जिस दिन यह फिल्म बाकी दुनिया में रिलीज हो रही है।
निष्कर्ष
Avengers : Doomsday सिर्फ एक और सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि मार्वल के करीब डेढ़ दशक के सफर का एक बेहद अहम मोड़ है। पहली बार तीन अलग-अलग सिनेमाई यूनिवर्स MCU, फैंटास्टिक फोर की दुनिया और ओरिजिनल X-Men फ्रेंचाइजी एक साथ बड़े पर्दे पर टकराते नजर आएंगे। इस पूरे टकराव के केंद्र में होंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एक बिल्कुल नए, कहीं ज्यादा खतरनाक अवतार में। ट्रेलर दर ट्रेलर जिस तरह मेकर्स फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं, उससे साफ है कि 18 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में एक बड़ा धमाका होने वाला है। जैसे-जैसे रिलीज डेट नजदीक आएगी और नए ट्रेलर, पोस्टर व डिटेल सामने आएंगी, हम इस आर्टिकल को अपडेट करते रहेंगे तो बने रहिए हमारे साथ।






