Entertainment

बिग बॉस :चाहत पांडे के इविक्शन पर फैन्स में हैरानी, लगाया मेकर्स पर आरोप

मुंबई, 13 जनवरी 2025:

बिग बॉस ने चाहत पांडे के इविक्शन ने उनके चाहनेवालों को एक बड़ा झटका दिया है। कई लोग मेकर्स के फैसले को बायस्ड मान रहे हैं, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाहत और उनकी मां के बीच हुई अनबन उनके शो से बाहर होने की वजह नहीं है।

हाल ही में जब चाहत की मां शो में आई थीं, तब सलमान खान ने चाहत की क्लास भी ली थी। इसके बाद, चाहत के बॉयफ्रेंड पर उनकी मां ने मेकर्स के लिए कई बातों का खुलासा किया था। इस कारण कई दर्शकों को लगता है कि मेकर्स ने खुन्नस में आकर चाहत को बाहर कर दिया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इस इविक्शन के पीछे और वजहें भी बता रही हैं।

चाहत पांडे का शो से बाहर होना

ये भी पढ़ें:

चाहत पांडे बिग बॉस 18 की दमदार कंटेस्टेंट में से एक थीं और उन्होंने शो में लंबा सफर तय किया था। इस कारण उनके फैन्स की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं और वे चाहत को शो का विनर मान रहे थे। लेकिन फिनाले वीक से पहले चाहत का शो से बाहर होना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप भी लग रहा है।

Advertisement

कम वोट्स के कारण हुआ इविक्शन

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, चाहत का शो से बाहर होना कम वोट्स के कारण था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की गई है। मेकर्स ने फिनाले वीक से पहले डबल एलिमिनेशन का फैसला लिया था, जिसके तहत पहले श्रुतिका और फिर चाहत पांडे शो से बाहर हो गईं।
यह इविक्शन चाहत के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज था, और इसके बाद से शो के मेकर्स पर कई सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें  इटावा : सपा मुखिया अखिलेश का सरकार पर तंज, कहा...बीजेपी जाएगी तभी विकास होगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link