
देहरादून, 17 अगस्त 2026:
उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। सचिवालय में हुए चुनाव में आम सभा ने अगले दो साल के लिए पदाधिकारियों का चयन किया। चुनाव के बाद एक दूसरे को बधाई देकर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

दिनेश उनियाल बने महासचिव
सोमवार को सचिवालय में हुए चुनाव के दौरान संगठन के सभी लोग एकजुट हुए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विनयपाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया। पूनम को उपाध्यक्ष, दिनेश उनियाल को महासचिव की जिम्मेदारी मिली। राकेश रयाल व हेमा चन्द को संयुक्त सचिव चुना गया, जबकि मनोज पंवार कोषाध्यक्ष बनाए गए।
छह सदस्य कार्यकारिणी में शामिल
कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल व रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। इस तरह नई टीम में पदाधिकारियों के साथ छह कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए।
दो साल संगठन चलाएगी नई टीम
मुख्य सुरक्षा अधिकारी व संघ के संरक्षक और मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने चुनाव की जानकारी दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव के बाद संघ के सदस्यों का आभार जताया। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाने, संगठन में एकजुटता बनाए रखने व संघ की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही।






