Uttarakhand

उच्च शिक्षा मंत्री का फरमान, महाविद्यालयों में प्रवेशोत्सव से होगा नए सत्र का आगाज

डॉ. धन सिंह रावत ने अपने आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की, बोले- प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए शुरुआती अनुभव बेहद महत्वपूर्ण, एनसीसी-एनएसएस से जोड़ने की तैयारी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अब प्रवेशोत्सव के साथ होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। डॉ. रावत ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए शुरुआती अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रवेशोत्सव के माध्यम से नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत कर उनमें उच्च शिक्षा के प्रति विश्वास और सकारात्मक सोच विकसित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को प्रभावी और छात्र केंद्रित बनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जिन राजकीय महाविद्यालयों में निर्धारित मानक पूरे होते हैं, वहां एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर्स में से इकाइयां स्थापित की जाएंगी और यह प्रयास रहेगा कि प्रत्येक छात्र इनमें से किसी न किसी गतिविधि से जुड़े।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि इससे छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए महाविद्यालयों में नशा मुक्ति कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विकसित भारत-2047 की अवधारणा पर विभिन्न विषयों को लेकर गोष्ठियां और संवाद कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में मंत्री ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबौं, खिर्सू, थलीसैण, मजरा महादेव, उफरैंखाल और व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

डॉ. धन सिंह रावत ने भवन निर्माण, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, फर्नीचर, बिजली, पेयजल और खेल सुविधाओं की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नवनिर्मित छात्रावासों में इसी सत्र से छात्रों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नए भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के साथ परिसरों में शौर्य दीवार, मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वीएन खाली, संयुक्त सचिव प्रदीप नौटियाल, संयुक्त निदेशक संगीता गुप्ता, उप सचिव दीपक कुमार, प्राचार्य मजरा महादेव महाविद्यालय डॉ. संजेश कुमार, प्राचार्य उफरैंखाल महाविद्यालय प्रो. अरविंद सिंह, प्राचार्य व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी प्रो. केके अग्रवाल, प्राचार्य पाबौं महाविद्यालय प्रो. एसपी शर्मा, प्राचार्य थलीसैण महाविद्यालय प्रो. वाईसी सिंह, उप निदेशक आरएस भाकुनी, सहायक निदेशक प्रो. गोविंद पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, गौला पुल से नरीमन चौराहे तक अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button