NationalUttarakhand

GRRC में विशेष योग सत्र… सैन्य अफसरों व जवानों ने किया योगासन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में पहुंचे योग प्रशिक्षक, योगासनों, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का कराया अभ्यास, नियमित योग के बताए लाभ

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 19 जून 2026ः

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी), लैंसडाउन में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों ने योगासनों, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योग के लाभ भी बताए। सैन्य अधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों को योग के प्रति जागरूक किया गया।

उप कमांडेंट कर्नल तरुण सिरोही ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और आत्मिक रूप से संतुलित बनाता है। उन्होंने सैन्य अधिकारियों व जवानों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।
grrc-lansdowne-international-yoga-day-special-session

ये भी पढ़ें:

दूसरे योग सत्र में सैन्य अधिकारियों व जवानों के परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका और नियमित योगाभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वयं को स्वस्थ रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, तनावमुक्त व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: शहीद दिवस पर जिलेभर में दो मिनट का मौन, तहसील और ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link