Lucknow City

थाने के पास ATM पर धावा, तोड़ डाली मशीन, CASH हाथ नहीं लगा, पीछे लगी पुलिस, फिर ये हुआ

मोहनलालगंज कस्बे में हुई वारदात, सफेद कार से पहुंचे बदमाशों ने कटर से ATM का ऊपरी हिस्सा काटा, आवाज सुनकर पड़ोसियों ने शोर मचाया तो मशीन के कई पुर्जे उखाड़कर भागे, पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को कार समेत पकड़ा, फरार साथी को तलाश रही पुलिस

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 21 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित मोहनलालगंज कस्बे में देर रात बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने लगे ATM को निशाना बनाया। करीब 12:30 बजे बिना नंबर की सफेद कार से पहुंचे बदमाशों ने कटर से ATM का ऊपरी हिस्सा काटना शुरू कर दिया। उनकी कोशिश मशीन के अंदर रखा कैश निकालने की थी। रकम तो हाथ नहीं लगी शोर मचने पर उन्हें उल्टे पैर भागना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने दूर तक पीछा करने के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ के सहारे फरार दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

आवाज सुनकर जाग गए पड़ोसी

ये भी पढ़ें:

कस्बे में बने एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में इंडिया वन बैंक का ATM लगा हुआ है। यहां से सौ मीटर दूर थाना व डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी भी है। बीती रात यहां कार से बदमाश पहुंचे। कैश तक पहुंचने की कोशिश में बदमाशों ने कटर का इस्तेमाल किया। इस दौरान ATM की स्क्रीन, की-पैड, कार्ड रीडर, ट्राली, कैमरा समेत कई पुर्जे उखाड़ डाले लेकिन कैश तक नहीं पहुंच पाए। तोड़फोड़ में खटपट की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशों को पुलिस के पहुंचने का डर सताने लगा। इसके बाद वे कैश निकालने में कामयाब हुए बिना कार से भाग निकले।

मौरांवा तक पीछा, एक बदमाश गिरफ्तार

सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस ने बदमाशों की कार का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीछा मौरांवा तक पहुंचा, जहां एक दरोगा ने कार को रोककर एक आरोपी को पकड़ लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पड़ोसियों से फोन पर जानकारी मिलने के बाद India One ATM के फ्रेंचाइजी पार्टनर राहुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ATM को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से मिले सुरागों के साथ CCTV footage भी खंगाली जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल थाने व पुलिस चौकी के पास ATM में हुई इस वारदात ने रात की पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें  फ्लाइट के टॉयलेट में ‘बम’ की पर्ची : 238 यात्रियों की सांसें थमीं, फिर लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button