Gorakhpur

सिपाही ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, पत्नी ने SSP से कहा- कैसे चले घर, बच्चों की फीस तक नहीं जमा

गोरखपुर में तैनात सिपाही सुनील यादव पर पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी करने का लगाया आरोप, पत्नी बोली पति कई साल से आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान कर रहा, बच्चों की स्कूल फीस से लेकर घर के खर्च तक नहीं दे रहा, महिला थाने में दर्ज हुई एफआईआर

गोरखपुर, 23 अगस्त 2026:

यूपी के गोरखपुर जिले में डायल 112 में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाया है। पत्नी बिंदु यादव ने कहा है कि पति सुनील यादव पिछले कुछ समय से उसे दोनों बच्चों के साथ आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि पति की हरकतों से बच्चों की पढ़ाई व रोजमर्रा के खर्च के लाले पड़ गए हैं। एसएसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

फोन पर दूसरी महिला के दावे से शुरू हुआ मामला

गाजीपुर की रहने वाली बिंदु यादव का कहना है कि उसकी शादी सिपाही सुनील यादव से 2010 में हुई थी। सुनील इस समय बेलीपार थाने में डायल 112 में तैनात है। पिछले कुछ वर्षों से उसके मोबाइल पर उषा यादव नाम की महिला फोन करती है। महिला खुद को सुनील यादव की पत्नी बताती है। वह बिंदु से कहती है कि सुनील ने उससे शादी कर ली है। बिंदु ने यह भी दावा किया है कि उक्त महिला अक्सर किन्नरों के साथ रहती है।

ये भी पढ़ें:

दो बच्चों की जिम्मेदारी व घर के खर्च से पल्ला झाड़ा

बिंदु ने एसपी को बताया कि उसके के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी श्वेता की उम्र 14 साल जबकि बेटे विनीत की उम्र 10 साल बताई गई है। महिला का आरोप है कि पति बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं दे रहा है। घर में खाने-पीने के सामान के लिए भी उसे परेशानी उठानी पड़ रही है।

पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप

बिंदु ने पति पर मारपीट करने, गाली देने व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति से किसी जरूरत के लिए पैसे मांगने पर विवाद किया जाता है। अब वह घर भी नहीं आ रहा है, न ही फोन कर रहा है। बिंदु ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पति को साथ रहने का निर्देश देने की गुहार लगाई है।फिलहाल पुलिस ने महिला थाना में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें  कबाब-पराठा खा रहे थे लोग, तभी उठीं आग की लपटें, देखते ही देखते खाली हो गई चटोरी गली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button