CrimeUnnao City

शराब के नशे में भाई से भिड़ा युवक, हंसिया के वार से छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

विवाद के बाद बढ़ा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया हंसिया से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, घटना के बाद आरोपी हिरासत में, पुलिस पूछताछ में जुटी

प्रमोद पासी

उन्नाव, 24 अगस्त 2026:

यूपी के उन्नाव जिले में रविवार रात दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुरवा क्षेत्र के चक जमालपुर गांव में शराब के नशे में एक युवक ने अपने छोटे भाई पर हंसिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद घायल युवक को पुरवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है।

विवाद के बाद हंसिया से किया हमला

ये भी पढ़ें:

चक जमालपुर निवासी सुंदरलाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात में सब कुछ सामान्य था तभी बड़ा बेटा केशन शराब पीकर घर आया। छोटा बेटा 24 वर्षीय दिलीप भी घर मे था। इसी दौरान दोनो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि केशन शराब के नशे में आपा खो बैठा। कहासुनी बढ़ने पर उसने हंसिया से दिलीप पर हमला कर दिया।
unnao-crime-news-brother-kills-younger-brother-sickle-attack-purva (2)

जमीन पर गिरकर तड़पने लगा भाई

हमले में दिलीप गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा लेकर गए।सीएचसी में डॉक्टरों ने दिलीप की जांच की। उसकी हालत गंभीर थी। इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुरवा कोतवाली पुलिस गांव पहुंची।

फरार होने का मौका नहीं मिला, आरोपी को दबोचा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। कार्रवाई करते हुए आरोपी केशन को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि बताया जा रहा है भाइयों के झगड़े में पत्नी को गाली देने पर बात बिगड़ गई।

बेटे की मौत से सदमे में है परिवार

दिलीप की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी पत्नी माधुरी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूछताछ के जरिए विवाद की असल वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी भुवन सिंह मौर्य के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  हरियाणा :  55 वर्षीय सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी हुए डिजिटल गिरफ्तारी का शिकार, ठगों ने लगाया 5 लाख का चूना

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button