Barabanki City

रास्ता पूछने के लिए रुकी कार, मुड़ते ही डंपर ने मारी टक्कर, परिवार के चार लोगों की मौत

कार में पति-पत्नी, बेटा, बेटी समेत पांच लोग थे सवार, छह साल की बच्ची घायल, लखनऊ से दवा लेकर श्रावस्ती लौट रहा था परिवार, बिंदौरा चौराहे के पास हुआ हादसा, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑल्टो का एक हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, दरवाजे तोड़कर निकाले गए शव, डंपर चालक मौके से फरार

बाराबंकी, 25 अगस्त 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में मंगलवार सुबह लखनऊ बहराइच रोड पर डंपर की टक्कर से ऑल्टो कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा व बेटी शामिल हैं। कार में सवार छह साल की बच्ची हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा मसौली थाना क्षेत्र में बिंदौरा चौराहे के पास हुआ।

लखनऊ से बहराइच जाते समय रास्ता पूछने के बाद मोड़ रहे थे कार

श्रावस्ती के भिनगा निवासी मोहम्मद शरीफ अपनी पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम, बेटी साजिया व छह साल की हुदा के साथ ऑल्टो कार से लखनऊ गए थे। हुदा का इलाज चल रहा है। परिवार उसकी दवा लेकर वापस भिनगा लौट रहा था। रास्ता भूलने के बाद बिंदौरा चौराहे के पास कार रोककर रास्ता पूछा गया। इसके बाद कार को बहराइच जाने की दिशा में मोड़ने लगे।

ये भी पढ़ें:

barabanki-dumper-car-accident-family-death1

दंपती व बेटा बेटी की मौत के बाद छह साल की पुत्री का चल रहा इलाज

इसी दौरान लखनऊ से रामनगर की ओर जा रहे मौरंग लदे डंपर ने ऑल्टो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एक हिस्सा करीब पिचक कर अंदर धंस गया। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए उसके दरवाजे तोड़ने पड़े। हादसे में मोहम्मद शरीफ, तबस्सुम बानो, उजैम व साजिया की मौत हो गई। छह साल की हुदा हादसे में बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार से लोगों को बाहर निकाला।

लाशें देखकर गूंजने लगीं चीखें, पुलिस ने बहाल कराया ट्रैफिक

दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए traffic प्रभावित हुआ, जिसे वाहनों को किनारे कराकर सामान्य कराया गया। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने हादसे की सूचना भिनगा में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को दे दी है। उनके पहुंचने के बाद लाशें देखकर चीखें निकल गईं।

ये भी पढ़ें  बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, हाईवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button