Barabanki City

शहर में चोरों का आतंक…रोड पर खड़ी बोलेरो व घर में घुसकर बाइक उड़ाई

दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही

बाराबंकी, 16 जनवरी 2026:

कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को बेखौफ ढंग से अंजाम दिया गया। एक मामले में सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी हुई, जबकि दूसरे मामले में चोर घर में घुसकर स्प्लेंडर बाइक लेकर फरार हो गए।

पहली घटना सफीपुर थाना देवा निवासी आनंद सिंह के साथ हुई। वो अपने भाई के साथ बोलेरो गाड़ी (UP41AR0403) से बाराबंकी आए थे। असेनी मोड़ के पास डीजल खत्म होने पर उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर शहर से डीजल लेने गए। लौटने पर बोलेरो मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना देवा रोड पर ग्रीडगंज निवासी प्रीति के घर मे हुई। वो सुबह करीब 4 बजे जागीं तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। परिजनों की मदद से दरवाजा खुलवाने पर पता चला कि घर से उनके बेटे विशाल की बाइक (UP41BR7306) चोरी हो चुकी है। चोर घर के अंदर घुसे और अंदर से गेट खोलकर बाइक लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोदाम से सरकारी दुकानों पर पहुंचा बदबूदार गेहूं... विरोध पर वितरण रुका, टीम करेगी जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link