Varanasi

वाराणसी में बारिश का कहर, करंट से पिता-पुत्र की मौत, दीवार के मलबे में पति-पत्नी ने दम तोड़ा

बारावफात की सजावट के दौरान करंट फैला, 17 साल का अनस करंट की चपेट में आया, बेटे को बचाने पहुंचे पिता सलीमुद्दीन भी झुलसे, चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जर्जर दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत, वाराणसी में कई दिन से जारी बारिश के बीच दो हादसों से इलाके में मातम

वाराणसी, 25 अगस्त 2026:

यूपी के वाराणसी में बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित काजीपुर खुर्द में हुआ। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय अनस व उसके पिता सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।
varanasi-rain-accidents-electric-shock-death-father-son-wall-collapse-couple-death (2)

कक्षा 12 का छात्र था अनस, पिता लॉन में थे मैनेजर

अनस सुबह करीब आठ बजे घर के सामने बारावफात की सजावट कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक फैले हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देख सलीमुद्दीन उसे बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अनस सिगरा स्थित जी सिटी प्राइड स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता था। सलीमुद्दीन एक मैरेज लॉन में मैनेजर थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:

बारिश के बीच पक्की दीवार के मलबे में दबे दंपती

इसी दौरान मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 60 फीट लंबी व 12 फीट ऊंची जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से रविंद्र मिश्रा उम्र 62 साल व उनकी पत्नी प्रतिमा मिश्रा उम्र 55 साल की मौत हो गई। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ व स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
varanasi-rain-accidents-electric-shock-death-father-son-wall-collapse-couple-death (3)

रात में चाचा के घर चला गया था बेटा

बताते हैं कि रविंद्र का बेटा रात में पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर सोने चला गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दंपती को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। बताया गया कि लगातार बारिश के चलते दीवार पहले से कमजोर थी। चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हादसे के बाद आसपास मौजूद जर्जर भवनों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों की ओर से ऐसे भवनों की स्थिति की रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में फिर मांझे का कहर जारी : फ्लाईओवर पर बाइक सवार का गला कटा... पत्नी-बेटी भी घायल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button