Lucknow City

मलिहाबाद विधायक के प्रयास से ROB को मंजूरी, दो लाख लोगों का आवागमन होगा आसान

रहीमाबाद-माल मार्ग की रेलवे क्रासिंग संख्या 231 पर बनेगा दो लेन का रोड ओवर ब्रिज, करीब 123 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, 650 मीटर लंबा होगा ROB, रेलवे क्रासिंग पर जाम से लोगों को मिलेगी राहत

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 25 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित मलिहाबाद क्षेत्र में रहीमाबाद-माल मार्ग पर रेलवे क्रासिंग संख्या 231 पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) बनाने की मंजूरी मिल गई है। करीब 123 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो लेन के इस ROB से आसपास के करीब दो लाख लोगों को राहत मिलेगी। विधायक जय देवी की पहल पर इस परियोजना को मंजूरी मिली है।

ट्रेन गुजरते ही लगती है वाहनों की कतार

ये भी पढ़ें:

इस रेलवे क्रासिंग से 24 घंटे में 18 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। सुबह 7 से 10 बजे तक, शाम 4 से 7 बजे के बीच ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा रहने से क्रासिंग पर वाहनों की लंबी कतार लगती है। कई बार जाम में फंसे लोगों को क्रासिंग पार करने में 15 से 20 मिनट तक लग जाते हैं।

Advertisement

malihabad-rob-123-crore-railway-crossing-231 (2)

650 मीटर लंबा होगा रोड ओवर ब्रिज

प्रस्तावित ROB करीब 650 मीटर लंबा होगा। दो लेन वाले इस पुल के निर्माण पर करीब 123 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की मदद से पूरी की जाएगी। ROB तैयार होने के बाद मौजूदा रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया जाएगा।

विधायक के सामने रखी गई थी मांग

रहीमाबाद-माल मार्ग से जुड़े गांवों के लोग लंबे समय से रेलवे क्रासिंग पर ROB बनाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को विधायक जय देवी के सामने रखा था। इसके बाद विधायक की ओर से ROB का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

आम मंडी तक पहुंच आसान होगी

इस मार्ग पर आम मंडी होने की वजह से सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। दूसरे जिलों, राज्यों से आने वाले व्यापारी भी इसी रास्ते से मंडी पहुंचते हैं। रेलवे क्रासिंग बंद होने पर माल से लदे वाहनों को जाम में काफी समय तक रुकना पड़ता है। ROB बनने के बाद मंडी तक वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, जिससे कारोबार से जुड़े लोगों को भी समय की बचत होगी।

ये भी पढ़ें  काकोरी के क्रांतिकारियों की ढाल बने, UP में रखी सुशासन की नींव, CM योगी ने पंत को किया नमन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link