Varanasi

विकास को रफ्तार देने दालमंडी में गरजा बुलडोजर…इतने मकानों को किया ध्वस्त

नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम का एक्शन, 45 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, मुनादी कर मकान खाली करने की दी चेतावनी

विकास गोंड

वाराणसी, 9 मई 2026:

वाराणसी के दालमंडी इलाके में शनिवार को सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान करीब 45 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई से पहले पूरे इलाके में मुनादी कराकर लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी दी गई थी। सुबह से ही प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और एक-एक कर चिह्नित भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें:

किसी भी तरह के विरोध और हंगामे से निपटने के लिए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके पर करीब 300 पुलिसकर्मी व पीएसी जवानों के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे। आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर आवाजाही भी रोकी गई।

Advertisement

Bulldozer Action in Dalmandi Clears 45 Houses (1)

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कई लोग अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर ले गए, जबकि कुछ ने प्रशासन से अतिरिक्त समय देने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान सड़क चौड़ीकरण व विकास योजना का हिस्सा है और आगे भी जारी रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि चिह्नित अतिक्रमण और निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा सकें।

READ MORE

ये भी पढ़ें  काशी के घाट पर ‘झालमुड़ी जश्न’...बंगाल रुझानों पर BJP महिला कार्यकर्ताओं में जोश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link