Lucknow City

गूंजे झूलेलाल के जयकारे और भजनों की स्वर लहरियां, बहिराणां विसर्जन संग चालीहा महोत्सव ने लिया विराम

झूलेलाल वाटिका में हुआ बहिराणां विसर्जन, राजाजीपुरम में कुनड़ी उत्सव में उमड़ी सिंधी समाज की महिलाएं, शहरभर में विधि-विधान से हुई आराधना

लखनऊ, 25 अगस्त 2026:

भगवान झूलेलाल के प्रति आस्था और सिंधी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक चालीहा महोत्सव लखनऊ में भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हो गया। मंगलवार को झूलेलाल वाटिका में बहिराणां विसर्जन के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान जयकारों और भजनों से माहौल आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा।

lucknow-chaliha-mahotsav-bahirana-visarjan-jhulelal (2)

इससे पहले झूलेलाल मंदिर राजाजीपुरम में कुनड़ी उत्सव का आयोजन हुआ,श जिसमें सिंधी समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धनवती आहूजा, दीपिका चौधरी, भावना सुमाणी, मेघना जेसवानी, निशा वलेछा, हर्षी वाधवानी, प्रीती लुंडवानी, रत्ना जेसवानी, चित्रा वलेचा, हर्षा जेसवानी, एकता मूरजानी और वंदना ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

शहर के शिव शांति आश्रम, इंदिरानगर, मवईया, शुभम सिटी, विकासनगर और कृष्णानगर समेत कई स्थानों पर भी भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। दीपक लालवानी, कन्हैया लाल चांदवानी, धरमपाल राजपाल, राजेश सुमाणी, संतोष हिरवानी, जय जीवानी और उमेश भाटिया ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

सक्खर सिंध पंचायत के अध्यक्ष संजय जेसवानी ने बताया कि झूलेलाल वाटिका में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के तत्वावधान में शिव शांति आश्रम के पीठाधीश्वर जुगल जोड़ी सरकार बाबा साईं मोहनलाल जी एवं बाबा साईं हरीशलाल जी के सानिध्य में भक्तिमय कार्यक्रम हुआ। मुंबई के संजू भगत एवं पार्टी ने झूलेलाल के मधुर भजनों से संगत को भाव-विभोर कर दिया।

ये भी पढ़ें  भीषण ठंड में बिजली की आंख-मिचौली, लखनऊ के कई इलाकों में आज घंटों रहेगा अंधेरा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button