Lucknow City

बैंककर्मियों का आंदोलन तेज : लखनऊ में गूंजा पोस्टर अभियान, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल

PLI और 5 दिवसीय बैंकिंग समेत अन्य मांगों पर बढ़ा दबाव, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर SBI-PNB समेत कई बैंकों के कर्मचारियों ने जताया विरोध

लखनऊ, 4 सितंबर 2026:

पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अगुवाई में देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं और कार्यालयों में व्यापक पोस्टर अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने पोस्टर के जरिए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।

लखनऊ में फोरम के संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण के तहत 27 अगस्त को अशोक मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद 30 अगस्त को देशव्यापी एक्स (ट्विटर) अभियान चलाया गया, जो एक नंबर पर ट्रेंड करता रहा। अब इसी क्रम में गुरुवार को देशव्यापी पोस्टर अभियान आयोजित किया गया।

bank-employees-strike-september-11-lucknow-protest (2)

ये भी पढ़ें:

अभियान में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैंक शाखाओं और कार्यालयों में लगाए गए पोस्टरों के माध्यम से कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आंदोलन अभी थमने वाला नहीं है। कार्यक्रम के अगले चरण में 8 सितंबर को बैंक कर्मचारी काला बैज लगाकर काम करेंगे। इसके बाद 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि लंबित मांगों के समाधान के लिए आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब 11 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल पर बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  NIC 2026 में जुटे देश भर के हृदय रोग विशेषज्ञ, सीएम ने कहा...जीवन शैली बदलें, बचाव-उपचार दोनों पर दें ध्यान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button