Uttarakhand

धामी ने नौ लाख लोगों को दी बड़ी राहत, बोले- आधार न होने पर भी खाते में पहुंचेगी पेंशन

सीएम ने एक क्लिक में पेंशनधारकों के खातों में पहुंचाए 147 करोड़ रुपये, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा भी बढ़ा, 18 व 19 को सम्मेलन में केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच होगा संवाद

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 4 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और किसानों को बड़ी राहत दी। सीएम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की अगस्त की किस्त का वन क्लिक में भुगतान किया। इसके साथ ही 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के बैंक खातों में 147 करोड़ रुपये की पेंशन राशि सीधे पहुंच गई। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का दायरा भी बढ़ाया है। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई है। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 3945, विधवा पेंशन के 1000, दिव्यांग पेंशन के 416, किसान पेंशन के 106, परित्यक्ता पेंशन के 23 और भरण-पोषण अनुदान के 115 लाभार्थी शामिल हैं।

पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने कहा कि कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं का लाभ पात्रों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। साथ ही योजनाओं के संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारण से आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिह्नित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए। आधार संबंधी समस्या के कारण कोई भी पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित नहीं होना चाहिए।
pushkar-singh-dhami-uttarakhand-social-security-pension-account-based-payment (2)

दिल्ली में दो दिन होगा शिखर सम्मेलन

बताया गया कि अगस्त में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन योजनाओं के कुल 9,91,914 लाभार्थियों के लिए 147 करोड़ 5 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इनमें 2,14,711 लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत और 7,77,203 लाभार्थी राज्य स्तर पर चुने गए हैं। बैठक में 18 और 19 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन की जानकारी भी दी गई। सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से जुड़ी प्राथमिकताओं पर केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संवाद होगा। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजानदास, सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड सरकार और टाटा टेक्नोलॉजी के बीच एमओयू, 13 आईटीआई संस्थानों का होगा उच्चीकरण

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button