
न्यूज डेस्क, 4 सितंबर 2026:
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने देश की राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर लिए हैं। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में किसी सरकार का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार के नाम था, जिसने 2001 से 2005 के बीच 1,412 दिन तक सरकार चलाई थी।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दिखाती है। मोदी ने भारत-इटली के द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने में मेलोनी के योगदान की भी सराहना की।
80 साल में 68 सरकारें बनीं
मेलोनी की उपलब्धि इटली की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए खास मानी जा रही है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद करीब 80 वर्षों में इटली में 68 अलग-अलग सरकारें बन चुकी हैं। ऐसे राजनीतिक माहौल में किसी सरकार का लंबे समय तक लगातार बने रहना आसान नहीं रहा है।
Mi congratulo con la mia amica, il Primo Ministro Meloni, per essere diventata il Primo Ministro con il mandato più lungo nella storia del dopoguerra italiano. Questo traguardo riflette la fiducia che il popolo italiano ripone nella sua leadership.
La sua amicizia è stata…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026
2022 में संभाली थी सत्ता
जियोर्जिया मेलोनी ने अक्टूबर 2022 में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर पद संभाला था। रिकॉर्ड बनने के बाद उन्होंने 2022 के चुनाव में अपनी पार्टी पर भरोसा जताने वाले इटली के नागरिकों का आभार जताया। मेलोनी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस भरोसे को कभी ब्लैंक चेक नहीं माना।
बारी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात
मेलोनी शुक्रवार शाम बारी में अपनी पार्टी Fratelli d’Italia के बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वह सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा करेंगी, साथ ही आगे की राजनीतिक दिशा पर पार्टी के लोगों से चर्चा करेंगी।






