Uttar Pradesh

पुलिस मार्च पर अखिलेश का तंज, बोले… जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’ की हो रही परेड

लखनऊ, 17 नवंबर 2024:

यूपी में नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मुरादाबाद जिले के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में पैदल मार्च कर रहे पुलिसकर्मियों का छह सेकंड का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि ये जो युद्ध स्तरीय तैयारी है उसे चीन की सीमा समझने की भूल न करें, ये तो उत्तर प्रदेश का कुंदरकी है जहां विधानसभा का उपचुनाव है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि दरअसल भाजपा राज में चुनाव को लेकर इतनी धांधली हो रही है कि उत्तर प्रदेश की जनता का कानून-व्यवस्था से विश्वास ही उठ गया है। इसीलिए जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’ की ये परेड कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वैसे मीडिया का मानना है कि ये मन से डर निकालने की नहीं, मन में डर डालने की प्रक्रिया ज्यादा लग रही है, जिससे सत्ताधारी ‘दल’ को चुनाव में ‘बल’ मिले और जनता कम से कम संख्या में वोट डालने के लिए बाहर निकले, जिससे चुनावी घोटाला करने में आसानी हो और घोटाले के गवाह कम हो सकें।

अखिलेश कहा कि लेकिन इन सबके बाद भी जनता ने ठान लिया है कि वो बाहर आएगी और भाजपा को हराने-हटाने को लिए वोट करेगी। उन्होंने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से आग्रह कि वह वोटिंग कम करवाने की इस साजिश को नाकाम करे। कहा कि इस बार जनता अपने मोबाइल कैमरों के साथ तैनात रहेगी और गड़बड़ी करने वाले किसी भी स्तर के व्यक्ति को अदालत तक ले जाकर दंड दिलवाकर ही मानेगी।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  3 माह बाद कब्र से निकाला शव...पिता का शक मिटाने को दोबारा होगा पोस्टमार्टम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link