Lucknow City

UP में AAP का ‘कलम और किताब’ दांव, इमरान संभलशाही व अरुण सिंह संभालेंगे वैचारिक लड़ाई की कमान

साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता से जुड़े दो नए चेहरों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी, टीवी बहसों से सड़क तक जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे आम आदमी पार्टी के नए प्रदेश प्रवक्ता

लखनऊ, 10 सितंबर 2026:

यूपी की सियासत में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब संगठन के साथ अपनी वैचारिक और मीडिया लड़ाई को धार देने की रणनीति अपनाई है। पार्टी ने साहित्यकार एवं शिक्षक इमरान संभलशाही और पत्रकार अरुण सिंह चंदेल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी का मानना है कि दोनों के अनुभव से संगठन को बौद्धिक, वैचारिक और जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

up-aap-imran-sambhalshahi-arun-singh-chandel-state-spokespersons (2)

नियुक्ति की घोषणा करते हुए AAP के प्रदेश में मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि पार्टी ऐसे समर्पित, विद्वान और जमीनी चेहरों को आगे ला रही है जो जनसरोकारों को मजबूती से उठा सकें। उन्होंने कहा कि इमरान संभलशाही और अरुण सिंह चंदेल अपने-अपने क्षेत्रों के सिद्धहस्त हस्ताक्षर हैं। दुबे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और तानाशाही जैसे मुद्दों के बीच दोनों प्रवक्ता कलम, अध्ययन और पत्रकारिता के अनुभव के साथ टीवी बहसों से लेकर सड़कों तक सरकार की जवाबदेही तय करेंगे।

ये भी पढ़ें:

इमरान संभलशाही साहित्य और शिक्षा जगत में सक्रिय पहचान रखते हैं। उनके तीन कविता-संग्रह और एक कहानी-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। रचनात्मक योगदान के लिए उन्हें हिंदी अकादमी, मुंबई का ‘साहित्य भूषण सम्मान’ और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का ‘वामिक जौनपुरी सम्मान’ समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। हिंदी साहित्य तथा थिएटर एंड फिल्म में स्नातकोत्तर इमरान प्रयागराज में शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि AAP के मंच से शिक्षकों, शिक्षित बेरोजगार युवाओं, छात्रों और आम जनता की आवाज मजबूती से उठाएंगे।

up-aap-imran-sambhalshahi-arun-singh-chandel-state-spokespersons (3)

वहीं, लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय अरुण सिंह चंदेल को पार्टी ने मीडिया मोर्चे पर उतारा है। ग्रामीण समस्याओं, जनमुद्दों और जमीनी राजनीति की समझ रखने वाले चंदेल ने कहा कि पत्रकार के तौर पर सत्ता की खामियों और जनता की बेबसी को करीब से देखा है। अब प्रवक्ता के रूप में वे इसी निर्भीक तेवर के साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों और गांवों के बुनियादी सवालों को मीडिया के केंद्र में लाएंगे।

ये भी पढ़ें  नगराम में सरसों के खेत से मिला कंकाल... लापता महिला होने की आशंका, डीएनए की जांच से खुलेगा राज

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button