HealthUttar Pradesh

आगरा में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मयंक चावला

आगरा, 19 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण को लेकर अलर्ट जारी है, इस बीच में बढ़ते वायु प्रदूषण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने सुबह और शाम के समय वायु प्रदूषण के सबसे अधिक खतरनाक होने की चेतावनी दी है और लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

वृद्ध और बच्चों के लिए खास चेतावनी

ये भी पढ़ें:

स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि वृद्ध और छोटे बच्चों को बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने दें। बिना मास्क के बाहर निकलने पर चैस्ट पेन, फेफड़ों में संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

ट्रैफिक जाम में फंसे तो तुरंत लगाएं मास्क

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने कहा है कि यदि कोई ट्रैफिक जाम में फंस जाए तो तुरंत मास्क पहन लें। जाम में फंसे वाहनों से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण सबसे अधिक होता है, जिससे बीमार होने का खतरा रहता है। उन्होंने नागरिकों से ट्रैफिक में प्रदूषण से बचने के लिए बैटरी चलित वाहनों का उपयोग करने की अपील की है।

प्रदूषण के सभी प्रकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

सीएमओ ने कहा कि वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और थल प्रदूषण तीनों ही मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। नागरिकों को इनसे बचने और प्रदूषण कम करने में सहयोग करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रदूषण कम करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। स्वास्थ्य विभाग ने सुझाव दिया है कि प्रदूषण के इस बढ़ते खतरे को कम करने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होकर कदम उठाने चाहिए।

ये भी पढ़ें  अहमदाबाद मॉडल से प्रेरित होगा लखनऊ का शहरी विकास, गुजरात के सीएम से मिला नगर निगम का दल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link