ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : जेठ के चक्कर में हुआ विवाद, पति ने कर डाली पत्नी की हत्या

छत्तीसगढ़, 19 नबंवर 2024

सक्ति ज़िला के डभरा थाना अंतर्गत पति पत्नी के आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। रात नौ बजे के आसपास डभरा के वार्ड नं 6 बंधवा रोड निवासी हुलस साहू उम्र 30 वर्ष द्वारा पत्नी सन्तोषी साहू उम्र 29 वर्ष के बीच जेठ से दूरी बनाकर रहने को लेकर मामूली विवाद हुआ।

जिसमें पत्नी सन्तोषी ने पति हुलस साहू के बाएं हाथ के उंगली को मुंह से काट दिया। जिससे पति अत्यधिक क्रोधित हो गया और गुस्से में पत्नी का जोर से गला दबा दिया जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई।पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने इसकी जानकारी अपने बड़े भाई को दिया।
बड़े भाई प्रह्लाद साहू ने डभरा थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दिया।पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के सामने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
आरोपी को घर से गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  केरल : घर में मृत मिली 55 वर्षीय महिला, हत्या के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link