Madhya Pradesh

“मध्यप्रदेश में विश्व शौचालय दिवस पर 700 टॉयलेट्स के साथ 30,000 लोगों ने सेल्फी ली”

इंदौर,19 नवंबर 2024

इंदौर में विश्व शौचालय दिवस के मौके पर 700 पब्लिक टॉयलेट्स को सजाया गया, जिनके साथ लोग सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किए गए। नगर निगम ने सोशल मीडिया पर ‘सेल्फी विद शौचालय’ अभियान चलाया और एक लाख सेल्फी का लक्ष्य रखा। 30,000 से अधिक लोगों ने सुबह से ही टॉयलेट्स के साथ सेल्फी पोस्ट की हैं।इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने इस पहल का उद्देश्य पब्लिक टॉयलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देना और सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना बताया। यह अभियान लोगों को शर्म से बाहर निकलने और सार्वजनिक शौचालयों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पत्नी धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल की Instagram पोस्ट हुई वायरल।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link