Lucknow City

Lucknow News : PM मोदी के बर्थडे पर ‘आशीर्वाद’ का अद्भुत नजारा, 3.50 लाख दीयों से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

65 एकड़ में रोशनी का महासागर, 10 हजार छात्र-छात्राओं ने जलाए दीये, सीएम योगी ने की पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

लखनऊ, 18 सितंबर 2026:

PM नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर लखनऊ में गुरुवार रात रोशनी का ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने राष्ट्र प्रेरणा स्थल को दीपों के महासागर में बदल दिया। हरदोई रोड पर बसंतकुंज स्थित 65 एकड़ में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 3.50 लाख दीये जलाए गए। करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं ने इन दीपकों को रोशन करने में सहयोग किया।

दीयों के जलने के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बिजली बंद कर दी गई। कृत्रिम रोशनी के हटते ही चारों तरफ सिर्फ मिट्टी के दीयों की लौ दिखाई देने लगी। देखते ही देखते पूरा परिसर टिमटिमाती रोशनी से नहा उठा। 65 एकड़ के विशाल परिसर में फैली दीपमालाओं ने कार्यक्रम को खास दृश्यात्मक रूप दे दिया।
lucknow-rashtriya-prerna-sthal-pm-modi-birthday-aashirwad-ka-diya (2)

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके साथ ही भगवान विश्वकर्मा पूजन की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश को विकसित भारत की संकल्पना की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को नए भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ खड़ी है।
lucknow-rashtriya-prerna-sthal-pm-modi-birthday-aashirwad-ka-diya (3)
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, एमएलसी डॉ. लालजी निर्मल, एमएलसी अविनाश सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
lucknow-rashtriya-prerna-sthal-pm-modi-birthday-aashirwad-ka-diya (4)

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा रहा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
lucknow-rashtriya-prerna-sthal-pm-modi-birthday-aashirwad-ka-diya (5)

अस्पतालों में भी पहुंचा जन्मदिन का संदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में सेवा गतिविधियां अस्पतालों तक भी पहुंचीं। लखनऊ विश्वविद्यालय के आरोग्य भवन में मंत्री भूपेंद्र चौधरी और विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मरीजों से मुलाकात कर फल वितरित किए। ठाकुरगंज टीबी अस्पताल में विधायक डॉ. नीरज बोरा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने मरीजों को फल बांटे। वहीं लोकबंधु अस्पताल में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मरीजों के बीच फल वितरित किए।

ये भी पढ़ें  UP Assembly Elections की तैयारी तेज : EVM पर ‘फुल कंट्रोल’, 33 जिलों के अफसरों को सिखाया गया सुरक्षा का पूरा गेम

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link