Sports

BCCI की AGM में बड़े फैसले, IPL 2027 से शताब्दी समारोह तक बनी खास योजना

अगले IPL में दिखेगा 20वें सीजन का खास रंग, 2028 में BCCI के 100 साल पूरे होने पर सालभर चलेंगे कार्यक्रम, IPL Governing Council में दो नए प्रतिनिधि शामिल, अंपायरों व मैच रेफरी के पेमेंट स्ट्रक्चर में बदलाव, 2025-26 के ऑडिटेड अकाउंट्स को मंजूरी, 2026-27 का बजट पास, उम्र सत्यापन नीति भी अपडेट

स्पोर्ट्स डेस्क, 19 सितंबर 2026:

BCCI की 95वीं Annual General Meeting (AGM) मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में हुई। बैठक में IPL से जुड़े फैसलों के साथ वित्तीय मामलों, अंपायरों व मैच रेफरी के पेमेंट स्ट्रक्चर, यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति सहित कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए। बैठक में हुए फैसलों के बारे में बोर्ड के सचिव देवाजीत सैकिया ने मीडिया को दी।

IPL Governing Council में दो नए नाम

General Body ने IPL Governing Council में अपने दो प्रतिनिधियों को चुना। इनमें अरुण सिंह धूमल व एम खैरुल जमाल मजूमदार शामिल हैं। दोनों को IPL Governing Council में शामिल किया गया है।

bcci-agm-decisions-ipl-2027-centenary-celebrations-mumbai (2)

ये भी पढ़ें:

2027 में IPL के 20वें सीजन का खास आयोजन

बैठक में 2027 में होने वाले IPL के 20वें एडिशन को भव्य तरीके से मनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। इसके तहत 20वें सीजन को खास बनाने के लिए आयोजन की तैयारी की जाएगी।

2028 में BCCI के 100 साल पूरे होंगे

BCCI की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर 2028 में शताब्दी समारोह आयोजित किया जाएगा। General Body ने इसकी तैयारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शताब्दी समारोह को एक साल तक चलने वाले कार्यक्रम के तौर पर आयोजित करने की योजना है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2027 से होगी, जो 2028 तक जारी रहेगी।

अंपायरों, मैच रेफरी के पेमेंट स्ट्रक्चर में बदलाव

General Body ने अंपायरों व मैच रेफरी के लिए बेहतर Payment Structure को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इसके साथ ही उनके ग्रेड के नए वर्गीकरण को भी स्वीकृति दी गई है। BCCI General Body ने वित्त वर्ष 2025-26 के Audited Accounts Statement को मंजूरी दे दी। वित्त वर्ष 2026-27 के Annual Budget को भी पास किया गया। इसी अवधि के लिए ऑडिटर की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई।

यौन उत्पीड़न रोकथाम को नई समिति, Age Verification Policy भी अपडेट

BCCI की Sexual Harassment Prevention Policy के तहत नई Internal Committee का गठन किया गया। बैठक में इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया को मंजूरी दी गई। BCCI की Age Verification Policy को भी अपडेट कर अपनाया गया। इसके तहत उम्र सत्यापन से जुड़े नियमों में किए गए बदलावों को General Body की मंजूरी मिल गई।

ये भी पढ़ें  खेल और खिलाड़ियों के प्रति उदासीनता: जूडो टीम को समय पर नही मिल सका वीज़ा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link