Uttarakhand

धामी का महिलाओं से संवाद, बोले- 13 जिलों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ से ब्रांड पहचान

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम, सरकारी योजनाओं को लेकर अपने अनुभव किए साझा, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डों पर भी कराए जा रहे उपलब्ध

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 19 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड की महिलाओं के बनाए उत्पादों को अब बड़ा बाजार उपलब्ध कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून के सहस्रधारा रोड पर ऐसा बड़ा सेंटर विकसित किया जा रहा है, जहां प्रदेश के 13 जिलों की महिलाओं के विशिष्ट उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। सरकार महिला उद्यमियों को कौशल और उद्यमिता विकास से लेकर उनके उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में सीएम ने महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने सरकारी योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए और सुझाव भी दिए।

महिलाएं अब उद्यम व कारखाने चलाने में सक्षम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं अब सिलाई-बुनाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्यम और कारखाने चलाने तक सक्षम हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया और कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला जैसी योजनाओं के साथ आसान ऋण की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी गई। धामी ने कहा कि इस योजना को वर्षभर संचालित करने पर भी विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

pushkar-singh-dhami-matrishakti-samvad-house-of-himalayas-dehradun (2)

ब्रांड के उत्पाद ऑनलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध

महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड को प्रमुखता दी जा रही है। सीएम ने कहा कि समूहों के उत्पादों को मेलों और आयोजनों के अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ब्रांड के उत्पाद ऑनलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। संवाद के दौरान एक महिला लाभार्थी ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की।

उन्होंने बताया कि एक समय उनका घर तक बिक गया था और परिवार के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया था। महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने दोबारा अपने परिवार को संभाला। महिला ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, बिना गारंटी ऋण और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इनसे महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

pushkar-singh-dhami-matrishakti-samvad-house-of-himalayas-dehradun (3)

समूहों को कारोबारी समूह बनाने पर जोर

महिला स्वयं सहायता समूहों को बड़े कारोबारी समूहों के रूप में विकसित करने के सुझाव पर धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्पादों को अधिक व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम में विधायक दलीप रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, नेहा शर्मा, किरण भट्ट, डॉ. प्राची कंडवाल सहित काफी महिलाएं मौजूद रही।

ये भी पढ़ें  बदरीनाथ-केदारनाथ में बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था... बनाए ये चार स्लॉट

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link