Uttar Pradesh

इटावा में यातायात माह पर एसएसपी ने की जनता से अपील, वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें

अशरफ अंसारी
इटावा, 21 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के इटावा में यातायात माह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रेशर होर्न और मॉडिफाई साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई

इटावा में अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर होर्न लगाते हैं, जिससे सड़क पर दूसरों को परेशानी होती है। एसएसपी ने ऐसे वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा जारी चेकिंग अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के वाहनों का इस्तेमाल करता है, तो उस पर चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल मान्य साइलेंसर का ही प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:

वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें

Advertisement

एसएसपी ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालकों से अपील की कि वे हमेशा सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें। दो पहिया वाहन चलाने वाले लोग हेलमेट पहनें और एक बाइक पर दो से ज्यादा सवारियों को न बैठाएं। चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने और वाहन में लगी काली फिल्म हटाने की अपील की गई है। इसके अलावा, उन्होंने सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से भी मना किया, क्योंकि अधिक गति से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है।

एसएसपी ने अंत में यह भी कहा कि जब आप वाहन चला रहे हों, तो हमेशा यह याद रखें कि आपके घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, इसलिए सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण कार्ड वितरण शुरू, जानें कार्यक्रमों की सूची

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link