CrimeLucknow CityNational

Fraud Alert: WhatsApp पर आया ‘10 हजार रुपये डेबिट’ का मैसेज तो भूलकर भी न लिखें ‘NO’, खाली हो सकता है बैंक खाता

साइबर ठगों ने बैंकिंग अलर्ट को बनाया हथियार, पहले भेजते हैं फर्जी ट्रांजेक्शन मैसेज, फिर ‘No’ लिखवाकर करते हैं मोबाइल पर कब्जे का प्रयास, ऐसे ही लखनऊ में CA के दो खातों से 1.70 लाख रुपये निकले

लखनऊ, 24 सितंबर 2026:

साइबर ठग अब लोगों को डराकर उनके बैंक खाते खाली करने के लिए व्हाट्सऐप बैंकिंग अलर्ट का सहारा ले रहे हैं। ठगी का तरीका इतना शातिर है कि मैसेज पढ़ते ही पीड़ित घबरा सकता है। पहले अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा जाता है कि आपके बैंक खाते से 10 हजार, 20 हजार या कोई अन्य रकम डेबिट हो गई है। इसके बाद दूसरा मैसेज आता है कि ‘अगर आपने यह ट्रांजेक्शन नहीं किया है तो No लिखकर जवाब दें।’ यहीं से ठगी का खेल शुरू हो सकता है।

लखनऊ में बुधवार को इसी तरह के मामले में एक सीए के दो बैंक खातों से 1.70 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने न तो किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी को ओटीपी बताया। उन्होंने सिर्फ अनजान नंबर से आए व्हाट्सऐप मैसेज के जवाब में ‘No’ लिखा था। इसके बाद उनके आईसीआईसीआई और इंडसइंड बैंक खातों से रकम निकल गई।

‘NO’ लिखते ही फोन हैक होने का दावा

लखनऊ में एडीसीपी क्राइम किरन यादव के मुताबिक पीड़ित के ‘No’ में जवाब देते ही व्हाट्सऐप मैसेज में छिपी ऑटो-एक्जीक्यूशन फाइल सक्रिय होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इसके बाद हैकर को मोबाइल फोन पर नियंत्रण मिल गया और बैंक खातों से रकम निकाली गई। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

ठगी के इस तरीके के तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। क्राइम ब्रांच साइबर अपराध के अलग-अलग तरीकों का भी विश्लेषण कर रही है। वहीं, ऑपरेशन डिजिटल कवच के तहत लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ऐसे बचें, एक गलती पड़ सकती है भारी

अगर किसी अनजान नंबर से बैंक खाते से रकम निकलने का व्हाट्सऐप अलर्ट आए तो घबराकर कोई जवाब न दें, ‘No’ भी नहीं। मैसेज को डिलीट कर दें। ट्रांजेक्शन असली है या फर्जी, यह जांचने के लिए केवल बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप या वेबसाइट से अकाउंट स्टेटमेंट और बैलेंस चेक करें।
fraud-alert-whatsapp-banking-scam-replying-no-hacks-phone-lucknow (2)

किसी अनजान लिंक, APK फाइल या अटैचमेंट को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। मोबाइल में कोई संदिग्ध फाइल इंस्टॉल हो गई है तो तत्काल बैंक को सूचित करें। बैंक के आधिकारिक अलर्ट और वेरिफाइड कस्टमर केयर नंबर पर ही भरोसा करें।

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें। रकम निकलने के बाद जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, उतना ही समय बैंकिंग चैनल में ट्रांजेक्शन को रोकने की कार्रवाई के लिए मिल सकता है।

ये भी पढ़ें  15 मौतों के बाद जागे जिम्मेदार : लखनऊ में अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link