Uttarakhand

सेवा संकल्प अभियान : ‘आंगन का मिलन’ का आगाज, मंत्री बोलीं- आंगनबाड़ी से घर-घर पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

रेखा आर्या ने विण बगरैली के केंद्र में किया कार्यक्रम का शुभारंभ, आठ महिलाओं को महालक्ष्मी किट व चार की गोदभराई की रस्म पूरी की, सहायिकाओं और आशा बहनों को किया सम्मानित

राजकिशोर तिवारी

पिथौरागढ़, 25 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण को लेकर प्रदेशभर में ‘आंगन का मिलन’ अभियान शुरू हो गया है। जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विण बगरैली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ने आठ लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट बांटी। वहीं, चार महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की।

प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ सामूहिक भोजन किया और उनसे संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। ‘आंगन का मिलन’ अभियान के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों को आमजन से सीधे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान माताओं, बहनों और बच्चों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

pithoragarh-seva-sankalp-abhiyan-aangan-ka-milan-rekha-aryaa (2)

मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा बहनें सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने की बात कही। अभियान 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में चलेगा। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, राज्यमंत्री गणेश भंडारी, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा समेत विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  जिला योजना में 15 फीसदी बजट से रोजगार पर फोकस...जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link