Uttarakhand

मसूरी रोड पर बारिश का कहर, पहाड़ी दरकने से फैला मलबा, पहिए थमे, दूसरे दिन भी स्कूल बंद

लगातार बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर गिरे, कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, मौसम को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र दूसरे दिन भी बंद रखे गए

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 6 अगस्त 2026:

देहरादून और मसूरी में लगातार हो रही बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है। गुरुवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी बारिश के बीच पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। मलबे और बड़े पत्थरों की वजह से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जेसीबी से मलबा हटाने में जुटीं टीमें

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी मशीनों से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को आंशिक रूप से चालू करने की कोशिश की गई। प्रशासन ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक बिना जरूरी काम के यात्रा से बचने की अपील की है।

Advertisement

मौसम विभाग की चेतावनी पर दूसरे दिन भी बंद रहे स्कूल

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को दूसरे दिन भी बंद रखने का फैसला किया है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

संवेदनशील इलाकों पर बढ़ाई निगरानी

लगातार बारिश के बीच पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष या प्रशासन से तुरंत संपर्क करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें  Fake Trading Company का पर्दाफाश, 21 युवतियों समेत 32 गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रेडर बनकर पकड़ा खेल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link