Lucknow CityPolitics

Up News: ‘अपराधी बेखौफ, कानून बेबस’, स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी सरकार पर हमला, 1 अक्टूबर को DGP से मिलेंगे

अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर और प्रतापगढ़ की घटनाओं का जिक्र कर कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- सुनवाई नहीं हुई तो धरना और आंदोलन करेंगे

लखनऊ, 26 सितंबर 2026:

यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के भीतर कानून का भय नहीं रह गया है। उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालात को ‘जंगलराज’ करार दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम मनन की हत्या और घटना में घायल उनकी मां की केजीएमयू में हुई मौत का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने लखनऊ में राम बाबू मौर्य, गोरखपुर में रमेश और प्रतापगढ़ में अर्जुन गौतम की हत्या का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने भीम आर्मी के अध्यक्ष राजन की दिनदहाड़े हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार हो रही घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं और कई मामलों में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्री मौर्य ने कहा कि सरकार की ओर से निर्दोष लोगों पर ‘कहर’ बरपाया जा रहा है और उन्होंने कथित ‘सरकारी गुंडागर्दी’ की निंदा की।

ये भी पढ़ें:

पूर्व मंत्री ने कहा कि वह एक अक्टूबर को डीजीपी से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बात करेंगे। यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह धरने पर बैठने और आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार को जगाने की कोशिश की गई है और वह प्रदेश में ‘जंगलराज’ नहीं चलने देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौर्य ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि आयोग जिस तरह काम कर रहा है, वह आम जनता के लिए चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें  UP में हरियाली का महायज्ञ 12 को, एक पेड़ मां के नाम बनेगा जन आंदोलन, पौधा लगाएं और बचाएं भी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link