Uttarakhand

Dehradun News : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में पहुंचे मंत्री, छात्रों से संवाद, बोले- आज का युवा विकसित उत्तराखंड का निर्माता

किशनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए गणेश जोशी, कहा- कृषि को स्टार्टअप व उद्यमिता के क्षेत्र के रूप में अपनाएं, पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय व सुगंधित पौधों की अपार संभावनाएं

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 26 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज, किशनपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कृषि को केवल परंपरागत पेशे के रूप में न देखकर विज्ञान, तकनीक, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की नींव हैं। मंत्री ने विद्यालय में खेल सामग्री उपलब्ध कराने और टिन शेड निर्माण की घोषणा भी की।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेवा केवल एक शब्द नहीं, बल्कि समाज के प्रति संकल्प, जिम्मेदारी और समर्पण का भाव है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के साथ समाज व राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

dehradun-kishanpur-rajkiya-inter-college-seva-sankalp-abhiyan-ganesh-joshi (2)

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार कृषि और ग्रामीण क्षेत्र है। इसलिए सरकार का लक्ष्य किसान को केवल उत्पादन तक सीमित रखने का नहीं, बल्कि उसे उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, पैकेजिंग और बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला से जोड़ने का है। पर्वतीय क्षेत्रों में फल, सब्जी, मसाले, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को रोजगार और आय के स्थायी अवसरों में बदलना सरकार की प्राथमिकता है। जोशी ने कहा कि आज कृषि का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

मंत्री ने कहा कि ड्रोन तकनीक, डिजिटल कृषि, मृदा परीक्षण व वैज्ञानिक खेती के माध्यम से कृषि को अधिक आधुनिक और लाभकारी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी, विशाल पंचोली, विमल नौटियाल, बृजेश नेगी, चंद्रकला थपलियाल, अर्चना उपाध्याय, प्रियंका डोभाल, ममता नौटियाल, नेहा रावत, महानगर मंत्री समीर डोभाल, मंडल उपाध्यक्ष संजय नौटियाल व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड का सेना से विशेष भावनात्मक संबंध... 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पर ये बोले धामी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link